बेमेतरा/ बेरला/ भिंभौरी :- छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के नवनिवर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष खोइस राम कश्यप ने ग्राम अर्जुनी में रविवार को एक सादगीपूर्ण समारोह में 101 पदाधिकारियों, कार्यकारणी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी जिसमें धमधा राज से केंद्रीय कार्यकारिणी, केंद्रीय युवा एवं महिला कार्यकारिणी में सदस्य एवं पदाधिकारियों के रूप में दर्जनों लोगों की नियुक्ति की गयी है। केंद्रीय अध्यक्ष ने इनकी ऊर्जा को समाज की भलाई में लगाने का आवाहन किया । समारोह में समाज की एकता और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें वरिष्ठता, अनुभव और युवाओं के जोश का अद्भुत समन्वय दिखा। नई कार्यकारिणी में केंद्रीय संरक्षक विपिन बिहारी वर्मा, मजूलाल परगनिहा, डॉ. केके, नायक, सलाहकार मंडल रघुनंदन लाल वर्मा गिरा, तोरण नायक, डीसी वर्मा, डॉ. एपी नायक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोती लाल वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आरसी वर्मा और मीना वर्मा, महामंत्री यशवंत वर्मा, मंत्री जीवरखन वर्मा, यशवंत वर्मा कोषाध्यक्ष जागेश्वर आडील सचिव, संतोष आडील को शामिल किया है। वहीं केंद्रीय महिला अध्यक्ष सरिता बघेल रायपुर, युवा अध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा, रामचंद्र वर्मा, महेंद्र वर्मा, भूपेंद्र टिकरिहा, गणेश राम वर्मा, चंद्रशेखर वर्मा, सालिक राम वर्मा, परदेसी राम वर्मा, प्रवीण धुरंधर (जारा), शिवकुमार वर्मा, राजेंद्र वर्मा, चंद्र कुमार वर्मा, जय प्रकाश चंद्रवंशी एगुन वर्मा, भानु प्रताप वर्मा, चंद्रभूषण वर्मा, रघुनंदन बासमार के साथ केंद्रीय कार्यकारणों सदस्य महेंद्र वर्मा, ओम प्रकाश चंद्रवंशी को शामिल किया है। कार्यक्रम में अध्यक्ष ने कहा कि समाज में सबसे बड़े संसाधन हमारे प्रबुद्धजन हैं, लेकिन अफसोस है कि ये लोग समाज मुख्यधारा से कटते जा रहे हैं। उन्होंने इस दूरी को खत्म करने और इनकी ऊर्जा को समाज की भलाई में लगाने का आह्वान किया। यह समाज हर किसी का है, और हम सबकी जिम्मेदारी है कि इसे मजबूत बनाएं। अध्यक्ष ने उस वर्ग पर गहरी चिंता व्यक्त की जो निराश्रित और हाशिए पर हैं। उन्होंने समाज के उन व्यक्तियों की मदद का संकल्प लिया, जिनके पास कोई सहारा नहीं है। जिसका कोई नहीं, उसका समाज होगा, यह नारा हुए उन्होंने सभी से अपील की कि वे ऐसे व्यक्तियों की पहचान करें और उन्हें समाज की गोद में वापस लाएं। इस उद्देश्य के लिए जल्द ही समाज द्वारा व्यापक सर्वेक्षण किया जाएगा। इस अवसर पर अर्जुनी राज प्रधान हरिराम वर्मा, जवाहर वर्मा, राधेश्याम वर्मा, खेलन वर्मा, महिला प्रमुख विद्या वर्मा, संदीप वर्मा, राज प्रधान सुनीता वर्मा, सत्यभामा परगनिहा,ठाकुर राम वर्मा, रामखिलावन वर्मा, ईश्वरी वर्मा, जागेश्वर वर्मा, चिंता राम वर्मा सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। वहीं अर्जुनी राज प्रधान हरिराम वर्मा ने कहा कि उनके और उनके राज के लिए गर्व की बात है कि उन्हें केंद्रीय पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्य का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का मौका मिला। उन्होंने स्वागत और व्यस्था को लेकर कहा कि अगर कोई त्रुटि हुई हो तो अपना परिवार सम्झ कर नजर अंदाज कर दे। पुनर्वास और जीवन की नई शुरुआत खोड़स राम ने विधवा, विधुर और परिपब्य उम्र के व्यक्तियों को गृहस्थ जीवन में पुनः स्थापित करने के लिए विशेष सम्मेलन आयोजित करने की बात कही। आदर्श सामूहिक विवाह के माध्यम से समाज के युवक-युवतियों के लिए एक नई दिशा तय की जाएगी। ‘हर व्यक्ति का सपना होता है कि वह परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिताए। हमारा कर्तव्य है कि हम उनके इस सपने को पूरा करने का रास्ता बनाएं। ये लोग उपस्थित रहे इस अवसर पर अर्जुनी राज प्रधान हरिराम वर्मा, जवाहर वर्मा, राधेश्याम वर्मा, खेलन वर्मा, महिला प्रमुख विद्या वर्मा, संदीप वर्मा, राज प्रधान सुनीता वर्मा, सत्य भामा परगनिहा, ठाकुर राम वर्मा, रामखिलावन वर्मा, ईश्वरी वर्मा, जागेश्वर वर्मा, नीलमणि परागनिहा, चिंता राम वर्मा सहित समाज के कई सदस्य मौजूद थे। महिला अध्यक्ष के रूप सरिता बघेल को तो वहीं केंद्रीय युवा कार्यकारिणी के युवा अध्यक्ष के रूप में चंद्रकांत वर्मा को नियुक्त किया गया है जबकि लोकेश वर्मा उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। मिडिया जगत का प्रभार विकास कश्यप को दीया गया है। इस अवसर पर जो युवतियां समाज सेवा हेतु सक्रिय है उनमे काजल वर्मा, ज्योति वर्मा, पल्ल्वी वर्मा, आदि को केंद्रीय युवा कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। धमधा राज से केंद्रीय कार्यकारिणी में इनका नाम हुआ चयन भूपेंद्र टिकरिहा, यशवंत वर्मा, त्रिलोचन वर्मा, तोरण नायक, रीता वर्मा, पंकज वर्मा कमलेश वर्मा, एवं विकास कश्यप आदि ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31