What's Hot

रायगढ़ । जिले में देर रात तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से मुर्गियों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप के परखच्चे उड़ गए हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप चालक का नाम अंजर है। वह लाखदेहार झारखंड का रहने वाला है। दोनों की लाशों को मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से निकाली गई।
दरअसल, रविवार की देर रात पूंजीपथरा की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक और मुर्गियों से भरी पिकअप आ रही थी, तभी लाखा के पास ट्रक चालक ने पिकअप को पीछे से टक्कर मारी। पिकअप के नीचे दबने से 2 लोगों की जान चली गई। राहगीरों से मिली जानकारी के मुताबिक आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पिकअप के नीचे दबे दोनों लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31