रायपुर,। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल ने अपने जशपुर प्रवास के दौरान कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, जशपुर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान कुलपति डाॅ. चंदेल ने कृषि महाविद्यालय, जशपुर की शौक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों का अवलोकन किया। जशपुर प्रवास के दौरान उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र में नवनिर्मित ग्रीन नेट हाउस एवं सवीर का लोकार्पण भी किया। कृषि महाविद्यालय, जशपुर आगमन पर डाॅ. चंदेल ने महाविद्यालय में संचालित समस्त विभागों के अनुसंधान प्रयोगशालाओं एवं महाविद्यालय के पुस्तकालय का अवलोकन कर वहां किये जा रहे अनुसंधान कार्याें की जानकारी ली एवं उसकी सराहना की।

उन्होंने महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं अन्य प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों से शैक्षणिक परिचर्चा की इस दौरान कुलपति डाॅ. चंदेल ने नयी शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं स्व-रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने हेतु आव्हान किया। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय, जशपुर के अधिष्ठाता डाॅ. ए.के. सिंह सहित समस्त प्राध्यापक, वैज्ञानिक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र, जशपुर के अवलोकन के दौरान किसान हित में किये जा रहेे काम-काजों का जायजा लिया एवं स्थानीय प्रगतिशील कृषकों, महिला स्व-सहायता समूह एवं कृषक उत्पादक संगठन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र में बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत लगाये गये रामतिल एवं धान के प्रक्षेत्रों को अवलोकन भी किया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30