रायपुर। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संरक्षण में अनुकंपा नियुक्ति संघर्ष समिति, विभागीय सीआईडीसी जल संसाधन। राकेश साहू
संरक्षक अनुकंपा नियुक्ति समिति, प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने बताया कि पूर्व राज्य परिवहन निगम के मृत कर्मचारियों के परिजनों को विगत 10 वर्षों से मंत्रालय के अफसरों के चक्कर काटते हुए बीत गए, माननीय उच्च न्यायालय द्वारा भी निर्देश जारी किए गए थे अप्रैल 2020 तक आदेश जारी करें। किन्तु आज दिनांक तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया है। अफसरशाही के चलते नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया है। वर्तमान में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से मुलाकात भी संभव नहीं दिखता। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों के परिजनों द्वारा दिनांक का 2 अक्टूबर से महात्मा गांधी की जयंती के दिन से मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट करने अनवरत उपवास रख कर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। संघ के अन्य सदस्यों में उपाध्यक्ष गजेश यदु, महामंत्री प्रकाश शुक्ला, सुखीराम धृतलहरे, ज्वाला कश्यप, अनिस बारी, भूपेंद्र साहू, देवीप्रसाद शुक्ल, मोहम्मद जुनैद, जगजीत सिंह, सूरज शर्मा, विवेक चौहान शामिल है।
Previous Articleमुख्यमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया
Related Posts
Add A Comment


















