इवनिंग वॉक पर निकली युवती से छेड़छाड़ करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवती ने इस युवक को ऐसा सबक सिखाया कि वो इसे जिंदगी भर याद रखेगा। बताया जाता है कि युवती ने छेडख़ानी करने वाले युवक की बेल्ट से बेदम पिटाई की।

मामला आज़ाद पार्क का है, जहां एक युवती वॉक करने के लिए शाम के वक्त पार्क गई थी। वहीं पार्क में एक युवक ने युवती के साथ छेडख़ानी की। जिसके बाद युवती ने शोर मचा दिया। घटनास्थल पर भारी तादाद में भीड़ इकठ्ठा हो गई। जिसके बाद युवती ने आरोपी युवक की बेल्ट से पिटाई कर दी।

भीड़ ने युवक के पिटाई का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को पुलिस को सौंपा गया। वहीं अभी तक पुलिस ने मामले में गिरफ्तारी नहीं की है।


















