एक महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर अपनी ही 14 साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि हत्या का कारण प्रेम प्रसंग है। यूपी के मैनपुरी में बेवर पुलिस ने शिवानी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। जांच के दौरान ही पता चला कि किशोरी शिवानी के गांव के युवक से प्रेम संबंध थे। परिवारजन बदनामी से क्षुब्ध थे। घटना पहले भी किशोरी के परिवारजनों और युवक के परिवारजनों में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। बदनामी से बचने के लिए 26 सितंबर को मां रेनू पत्नी नवीस कुमार ने अपने देवर अवनीश की मदद से शिवानी का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने रेनू और उसके देवर अवनीश पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम घुटारा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के समक्ष दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। दोनों को जेल भेजा गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031