अमलेश्वर। नगर पालिका अमलेश्वर में अब चुनावी सरगर्मी तेज हो चुका है। सभी दावेदार अपने-अपने स्तर पर अपने दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में अमलेश्वर नगर पालिका वार्ड क्रमांक 8 भक्त  माता  कर्मा  वार्ड  डीह से रामाधार साहू पार्षद पद के लिए अपने दावेदारी के लिये  ताल ठोक रहे हैं। रामाधार साहू पिछले कई वर्षो से भारतीय जनता पार्टी के बहुत ही सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ ही पार्टी के  अलग अलग पदो में कार्य करते आ रहे हैं, सन् 2021 भाजपा पिछडा वर्ग जिला मंत्री रहने के साथ ही साहू समाज सामाजिक गतिविधि में 2002 में परिक्षेत्रीय साहू संघ उरला में संगठन सचिव के पद पर, उरला से ही सन् 2012 से 17 तक उपाध्यक्ष, सन् 2018 में स्थानीय अध्यक्ष अमलेशवर डीह, के साथ ही सन् 2021 से न्याय प्रकोष्ठ सदस्य  तहसील साहू संघ पाटन जैसे सामाजिक पदो पर भी कार्य कर चुके हैं, अपने इन अनुभवों को देखते हुये  वार्ड क्रमाँक  8 से पार्षद पद चुनाव  के लिये अपना टिकट पक्का मानकर चल रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930