बिलासपुर । उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने खुड़िया जलाशय (जिला मुंगेली) से जल्द से जल्द पानी छोड़ने को कहा है। इससे  ग्रामीणों को निस्तारी के साथ खड़ी फसलों को बचाने में मदद मिलेगा। लोरमी क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने आज देर शाम बिलासपुर स्थित उप मुख्यमंत्री के निवास कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने साव को ज्ञापन सौंपकर खुड़िया जलाशय से निस्तारी के लिए पानी छोड़ने का आग्रह किया

पानी की समस्या लेकर लोरमी क्षेत्र के लगभग 200 प्रभावित गांवों के प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव के समक्ष अपनी समस्याएं रखी व जलसंसाधन विभाग को पानी छोड़ने के लिए निर्देशित करने की मांग  की। उपमुख्यमंत्री ने समस्या पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के मौसम की शुरुआत में ही अनेक गांव में निस्तारी की समस्या उत्पन्न हो गई है। फसलों के साथ ही मवेशियों के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता नहीं हो पा रही है

इसलिए ग्रामीणों की मांग है कि जलसंसाधन विभाग द्वारा खुड़िया जलाशय से पानी छोड़ा जाए। जिससे उनकी समस्या का निराकरण हो सके। उपमुख्यमंत्री  अरुण साव ने कहा कि लोरमी क्षेत्र के लोगों द्वारा खुड़िया जलाशय से निस्तारी के लिए पानी छोड़ने की मांग पर सहमति जताते हुए  विभाग के उच्च अधिकारियों को ग्रामीणों की मांग के अनुरूप पानी तत्काल छोड़ने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लोरमी क्षेत्र के गुरमीत सलूजा, आलोक शिवहरे, अशोक जायसवाल, महावीर राजपूत सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण जन इस अवसर पर मौजूद थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30