बीते एक हफ्ते से भाग रहा ‘एड’ नाम का ज़ेब्रा आखिरकार रविवार को सुरक्षित पकड़ गया. एड की भागदौड़ की खबर और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थी, जिससे वह एक वायरल स्टार बन गया.

अमेरिका के टेनेसी राज्य में एक ज़ेब्रा ‘एड’ बीते एक हफ्ते से लोगों की नजरों से बचता फिर रहा था, लेकिन आखिरकार रविवार को उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया. एड की भागदौड़ की खबर और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थी, जिससे वह एक वायरल स्टार बन गया. रदरफोर्ड काउंटी शेरिफ ऑफिस ने पुष्टि की है कि एड को टेनेसी के क्रिस्चियाना इलाके के एक सबडिविजन के पास स्थित खेत में पाया गया. दिलचस्प बात यह रही कि एड को हेलीकॉप्टर से एक जाल में बांधकर एयरलिफ्ट किया गया और फिर उसे एक ट्रेलर में ले जाया गया.

हेलीकॉप्टर से लटका ज़ेब्रा!

शेरिफ ऑफिस ने एड के एयरलिफ्ट का वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह जाल में फंसा हुआ दिखाई देता है और उसका सिर बाहर निकला हुआ था. यह दृश्य देखने के बाद कई नेटिज़न्स ने मजेदार कमेंट्स और मीम्स की बारिश कर दी. किसी ने लिखा, क्या अब भी जेल में कैदियों को ब्लैक एंड व्हाइट यूनिफॉर्म पहनाते हैं? वहीं एक और यूज़र ने लिखा, क्या टेनेसी में कोई ‘जुमांजी’ खेल रहा है? एक अन्य मीम वायरल हुआ…वो ज़ेब्रा क्रॉसिंग ढूंढ रहा है. हालांकि, कई लोगों ने एड की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई. एक यूज़र ने लिखा, शायद वो अपनी आज़ादी का मजा ले रहा है, लेकिन उम्मीद है कि उसे जल्द सुरक्षित वापस ले जाया जाएगा.

टेनेसी की सड़कों पर भागता एड बना इंटरनेट सेंसेशन

CBS न्यूज के अनुसार, एड की मालिक लौरा फोर्ड ने बताया कि टेक्सास से एक विशेष टीम को बुलाया गया था, जिसने एड को पकड़ने में मदद की. उन्होंने कहा, यह हफ्ता काफी तनावभरा था, लेकिन खुशी है कि सब कुछ सही तरीके से खत्म हुआ और किसी को नुकसान नहीं पहुंचा. एड का यह रोमांचक सफर और वायरल मीम्स अब सोशल मीडिया इतिहास का हिस्सा बन चुके हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031