रायपुर। बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव विनोद परगनिहा ने कहा है कि बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा के विशेष प्रयास से जिले में 17 नवीन सेवा सहकारी समिति मर्यादित का गठन किया गया है। इस तरह से नवीन समिति के गठन के बाद से ही किसानों में हर्ष व्याप्त है। श्री परगनिहा एवं क्षेत्र के किसानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक आशीष छाबड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया है। विधायक को लिखे गए आभार पत्र में कहा गया है कि आपके विशेष प्रयास से बेमेतरा जिला में 17 नवीन सेवा सहकारी समिति मर्यादित का गठन कराया गया है। साथ ही हमारे बेरला ब्लॉक में भी गोडगिरी, मांवलीभाठा, कुसमी, बारगांव, खुड़मुडा, अछोली, पतोरा, सोढ़, लेंजवारा, किरिसपुर, चोंगीखपरी, सेलधा, डंगनिया, गांव को नवीन सेवा सहकारी समिति मर्यादित का गठन का सौगात दिया है जिससे बेरला क्षेत्र के किसानों में हर्ष व्याप्त है। नवीन सेवा सहकारी समिति की स्वीकृति मिलने पर बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा को बेरला के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नेतराम निषाद, बरेला जपं सभापति कुमारी पूजा टिकरिहा, विनोद परगनिहा, कुमारी डिम्पी वर्मा सरपंच खंगारपाट, कुशल नायक, कृष्णा चतुर्वेदी, कन्हैयालाल, अमर सिंह, बलिराम परगनिहा, आशीष परगनिहा, दयानंद वर्मा, चोवाराम, महादेव वर्मा, चेतन बंजारे, मोहन निषाद, केशराम साहू, भगवान दास, जगतराम, रमेश यादव, मन्नू निषाद, जीवन साहू, लालाराम, हिरदास, खेमलाल, परमानंद, अलखराम, विरेन्द्र बर्छिया, संतोष साहू, अविनाश साहू, रमाकांत साहू, रामअवतार साहू, खेमलाल वर्मा, चंदु धीवर, गजानंद जोशी, रुपेन्द्र नेवल, सलीम खान, रोहित सिन्हा, तीरथ साहू, सम्मुद्दीन, गंगूपाल, नरोत्तम सिन्हा, निलेश वर्मा, मोहन मिश्रा, राजेश साहू ने आभार व्यक्त किया है।
जिले में 17 नए सेवा सहकारी समिति के गठन से किसानों में हर्ष, विधायक के प्रति आभार-विनोद परगनिहा
Previous Articleजम्मू कश्मीर को लेकर मोदी सरकार का यह सबसे बड़ा फैसला
Related Posts
Add A Comment


















