राजनांदगांव। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अम्बेडकर) का कहना है कि, कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की कार्यप्रणाली आम नागरिकों पर भी प्राथमिकता से लागू किया जाए। इस संबंध में पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र भी लिखा है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अम्बेडकर) के राष्ट्रीय सचिव डॉ. गोजू पाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया है कि, कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए चौदह वर्ष से कम उम्र के बच्चों एवं 60 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को प्रथम प्राथमिकता में रखा जाना चाहिए। द्वितीय श्रेणी में रोगियों को लेना चाहिए तथा तृतीय श्रेणी में डॉक्टर एवं स्टॉफ का टीकाकरण होना चाहिए। इसके बाद चतुर्थ श्रेणी में सामान्य आम जनता का टीकाकरण किया जाना चाहिए। डॉ. गोजू पाल का यह भी कहना है कि कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण के लिए आईडी नंबर (सीरियल नंबर) जारी कर टीका लगाने वाले को आधार कार्ड से लिंक किया जाना चाहिए। क्योंकि अभी से कुछ लोग इस टीकाकरण की आड़ में भ्रष्टाचार कर बाजार में नकली टीके बेचकर करोड़ों रुपए कमाने की योजना बनाने में जुट गए हैं। इससे स्वास्थ्य मंत्रालय को सावधान रहना चाहिए एवं टीकाकरण कार्यों में पारदर्शिता लाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
कोरोना टीकाकरण में प्राथमिकता के लिए प्रधानमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को किया आगाह
Related Posts
Add A Comment


















