छत्तीसगढ़ शासन ने इस वर्ष राज्योत्सव के मौके पर दिए जाने वाले राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सम्मान और पुरस्कारों के लिए चयनित व्यक्तियों एवं संस्थाओं की घोषणा कर दी है। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज संस्कृति संचालनालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता में इस वर्ष के राज्य अलंकरणों के लिए चयनित नामों की घोषणा की। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 विभूतियों और तीन संस्थाओं को ये पुरस्कार दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में 1 नवम्बर को आयोजित कार्यक्रम में चयनितों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। संस्कृति विभाग के सचिवअन्बलगन पी. और संचालक श्री अमृत विकास टोपनो भी पत्रकार-वार्ता में मौजूद थे।  

आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग उत्थान के लिए दिया जाने वाला शहीद वीरनारायण सिंह सम्मान इस वर्ष धमतरी जिले के सरईटोला के रूपराय नेताम को दिया जाएगा। अहिंसा एवं गौरक्षा के लिए दिया जाने वाला यति यतनलाल सम्मान रायपुर की संस्था बढ़ते कदम को दिया जाएगा। खेल के लिए गुण्डाधूर सम्मान हेतु दुर्ग की बैडमिंटन खिलाड़ी सुश्री आकर्षि कश्यप, महिला उत्थान के लिए दिए जाने वाले मिनीमाता सम्मान के लिए दुर्ग की श्रीमती शहाना कुरैशी, सहकारिता के क्षेत्र में ठाकुर प्यारेलाल सिंह सम्मान के लिए कबीरधाम जिले के किसुनगढ़ के बैजनाथ चन्द्राकर, उर्दू भाषा की सेवा के लिए हाजी हसन अली सम्मान धमतरी के हनीफ नजमी तथा तीरंदाजी के लिए महाराजा प्रवीरचन्द्र भंजदेव सम्मान के लिए बिलासपुर के सर्वज्ञ सिंह मरकाम का चयन किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031