गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को एक कपड़े के गोदाम में आग लग गई. आग के बाद बिल्डिंग में हुए धमाके की वजह से छत गिर गई. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, 4 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. आग बुझाने के लिए दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंच गईं हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है. आग नानूकाका एस्टेट स्थित कपड़े के गोदाम में लगी है. मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने का काम जारी है. प्रशासन ने 9 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है. प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि गोदाम के बगल में एक बॉयलर में ब्लास्ट होने के कारण आग लगी. घटना में 6 लोगों को बचाया गया है, जिसमें एक ठीक हालत में है और बाकी की हालत गंभीर या वो मृत भी हो सकते हैं. दमकल की 12 गाडिय़ां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं.
गुजरात में बड़ा हादसा, कपड़ा गोदाम में आग के बाद धमाका, 9 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
Previous Articleइस कालेज प्रबंधन की अनोखी पॉलिसी, फीस की जगह ले रहे नारियल…
Related Posts
Add A Comment


















