कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर मसोरा टोल नाका के पास बीती रात एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार स्कार्पियो बीच सड़क पर अंधेरे में खड़े खराब ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। फिल्म देखकर लौट रहे सभी मृतक मजदूर थे और बड़डोंगर गांव तथा आसपास के क्षेत्रों के निवासी थे। मृतकों में पिता लखन मंडावी, पुत्र रूपेंद्र मंडावी, भतीजा रूपेश मंडावी, तथा नूतन मांझी और शत्रुध्न मांझी शामिल हैं। सात अन्य लोगों को गंभीर चोट नहीं आई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने इस हादसे के लिए टोल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि टोल प्लासा पर शुल्क लेने के बावजूद सड़क सुरक्षा और आपातकालीन सेवाएं नदारद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि टोल नाके पर क्रेन उपलब्ध होती तो खराब ट्रक को समय रहते हटाया जा सकता था। टोल प्रबंधक आलोक पांडे ने स्वीकार किया कि उन्होंने के्रन सुविधा के लिए एनएचआइ से कई बार अनुरोध किया है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930