आसमान से गिरा और करोड़ों गंवा बैठा! डीबी कूपर बनने चला था यह सनकी लुटेरा लेकिन जेल में गुजारनी पड़ी थी चालीस साल. दरअसल, एक अनोखे चोर की कहानी है जिसने हवाई जहाज हैक करके पैसे लूटकर 450 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की जहाज से कूद गया था. अब वह पश्चताप की आंसू बहा रहा है.

क्या कोई इंसान करोड़ों रुपये लूटने के बाद उन्हें हवा में उड़ा सकता है? सुनने में यह किसी फिल्म की कहानी लग सकती है, लेकिन मार्टिन मैकनौली नाम के एक युवक ने साल 1972 में कुछ ऐसा ही दुस्साहस किया था जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था. यह कहानी एक ऐसे अपराधी की है जिसने एक महान अपराधी बनने का सपना देखा था, लेकिन किस्मत ने उसे ऐसी पटखनी दी कि वह आज भी पछतावे की आग में जल रहा है.

वो तारीख जब आसमान में मचा हड़कंप- तारीख थी 23 जून, 1972. अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 119 सेंट लुइस से ओक्लाहोमा की ओर उड़ान भर रही थी, जिसमें करीब 100 यात्री सवार थे. अचानक 28 साल के एक बेरोजगार युवक मार्टिन मैकनौली ने एक मशीनगन के दम पर विमान को हाईजैक कर लिया. उसने मांग की कि उसे 5 लाख डॉलर (करीब 4.20 करोड़ रुपये) की फिरौती और पैराशूट दिए जाएं.

हवा में उड़े करोड़ों और बिखर गया सपना

फिरौती की रकम मिलने के बाद मार्टिन ने 300 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ते विमान के पिछले हिस्से से छलांग लगा दी. उसने अपनी कमर पर करोड़ों रुपयों से भरा बैग बांधा हुआ था. लेकिन जैसे ही उसने हवा में गोता लगाया, कुदरत ने अपना खेल दिखाया. हवा के भारी दबाव के कारण उसके बैग की डोरी टूट गई और सारे नोट अंधेरे आसमान में गायब हो गए. जब उसने अपना रिजर्व पैराशूट खोला, तो वह उसके चेहरे पर लगा जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया.

मार्टिन को इस लूट का आइडिया 1971 के मशहूर हाईजैकर डीबी कूपर से मिला था, जो विमान से कूदकर कभी पकड़ा नहीं गया था. लेकिन मार्टिन की किस्मत वैसी नहीं थी. खेत में गिरते समय उसके पास सिर्फ 13 डॉलर बचे थे. घटना के पांच दिन बाद ही पुलिस ने उसे दबोच लिया. उसे उम्रकैद की सजा हुई और उसने अपने जीवन के चार दशक यानी करीब 40 साल जेल की सलाखों के पीछे बिताए.

आज 81 साल का मार्टिन एक साधारण जीवन जी रहा है. दिलचस्प बात यह है कि जिस विमान को उसने हाईजैक किया था, उसकी एक एयरहोस्टेस से आज भी उसकी गहरी दोस्ती है. वह अब अपनी बहन की 93 साल की सास की देखभाल करता है और दुनिया को बताता है कि अपराध का रास्ता सिर्फ बर्बादी की ओर ले जाता है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930