: हिमाचल प्रदेश से दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने गई एक लड़की कंटेंट क्रिएटर बन गई. इंस्टाग्राम पर अभी उसके 14 हजार फॉलोवर्स हैं, जबकि यूट्यूब पर भी उसका चैनल है, जिस पर सिर्फ 3 हजार से अधिक सब्सक्राइबर हो पाए हैं. हिमाचल की लड़की दिल्ली में पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट क्रिएशन का भी काम करती है. उसने इंस्टाग्राम पर शेयर एक वीडियो में सिर्फ 13 फॉलोवर्स पर ही ब्रांड डील करके 34 हजार रुपये की कमाई की है. लड़की ने वीडियो में बताया कि ब्रांड्स के साथ बातचीत करते समय क्रिएटर्स को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

दिल्ली यूनिवर्सिटी में कर रही पढ़ाई

पल्लवी ठाकुर का इंस्टाग्राम पर @aviii.ii_m यूजरनेम से अकाउंट है. उसके हिमाचल के पहाड़ों से आने वाली पल्लवी अभी दिल्ली में रह रही है. वह यहां पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती है. साथ ही वह कंटेंट क्रिएशन भी कर रही हैं, जिससे कुछ कमाई भी हो रही है. पल्लवी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए एक वीडियो में बताया कि उनकी अधिकतर कमाई ब्रांड डील से हो रही है, क्योंकि यूट्यूब चैनल पर अभी ज्यादा फॉलोवर्स नहीं हैं. 

इंस्टाग्राम पर सिर्फ 13 हजार फॉलोवर्स

पल्लवी के यूट्यूब चैनल पर करीब 4 हजार फॉलोवर्स होने वाले हैं. वहीं, अभी हाल ही इंस्टाग्राम पर पल्लवी ने एक पोस्ट डाली, जिसमें बताया कि सिर्फ 13 हजार फॉलोवर्स होने के बावजूद उसने एक ही ब्रांड डील से 34 हजार रुपये कमाए. वैसे यह सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा कि मात्र 13 हजार फॉलोवर्स और एक ही ब्रांड से कैसे इतनी कमाई हो सकती है. लेकिन पल्लवी का ब्रांड के साथ नेगोशिएशन का तरीका था, जिसके चलते उसने डील करके इतने रुपये कमा लिए. 

शुरू में एजेंसी ने 10000 रुपये बताया बजट

हिमाचल की लड़की ने बताया कि एक एजेंसी ने मुझसे संपर्क किया और एक नॉन-कोलैब रील (non-collab reel) बनाने और एक महीने के लिए ऐड राइट्स (ad rights) देने के लिए कहा. इसके लिए उसने 22,000 रुपये मांगे, लेकिन उन्होंने बताया कि उनका बजट 7,000 से 10,000 रुपये के बीच है. फिर पल्लवी ने उनसे पूछा कि उन्हें क्या-क्या चाहिए (deliverables) और ऐड राइट्स के लिए क्या-क्या देना होगा. काफी बातचीत और मोलभाव के बाद 17,000 रुपये में डील फाइनल कर ली.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30