रायपुर – छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रायपुर में 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज 2 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवार से उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में वर्षा का दौर शुरू होने की संभावना है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में लगातार क्रमिक वृद्धि दर्ज की जा सकती है। फरवरी महीने में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आमतौर पर अधिक रहता है, जिससे बादल छाने, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार बनते हैं। इस बार फरवरी के पहले सप्ताह में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार वातावरण में नमी बढ़ने से दिन और रात दोनों के तापमान में इजाफा होगा, जिससे ठंड धीरे-धीरे विदा लेने लगेगी। खासकर दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में ठंड का असर तेजी से कम होगा।

उल्लेखनीय है कि फरवरी में पहले भी तापमान रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुका है। रायपुर में 28 फरवरी 2009 को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह पेंड्रा, जगदलपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर में भी फरवरी में तेज गर्मी के रिकॉर्ड रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031