बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान अकवान लगातार ताकतवर हो रहा है। बुधवार को इसकी हवा की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। यह आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है और 20 नवंबर की दोपहर यनम के आसपास तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 130 से 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

इन राज्यों में दिखेगा चक्रवात का असर

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह तूफान विशाखापत्तनम से करीब 610 और चेन्नई से 580 किमी दूर था। चक्रवात का व्यापक असर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुदुचेरी, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में दिखाई दे सकता है। इन राज्यों में 19 से 21 नवंबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी भी जारी की गई है।

इन जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और ओडिशा में 19 और 20 नवंबर को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना है। तेलंगाना में 19 से 21 नवंबर के दौरान बारिश हो सकती है। भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव, बाढ़ और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30