रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहा। तापमान में गिरावट के बाद अगले कुछ दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। अधिकतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहने का अनुमान है।

राजधानी रायपुर में 8 फरवरी की सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन में मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। ठंड बढ़ने के कारण लोगों ने फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930