वास्तु के मुताबिक हमारे आस-पास दो तरह की एनर्जी रहती है. एक पॉजिटिव एनर्जी-जो हमें हमेशा खुश रखने के साथ ही हमें अच्छे काम करने और परिवार के साथ मिलकर रहने के लिए प्रेरित करती है. वहीं दूसरी होती है नेगेटिव एनर्जी-जिसकी वजह से हम तनाव में रहते हैं और घर का माहौल भी तनावग्रस्त रहता है. वास्तु शास्त्र में उन्हें दोष माना गया है जो नेगेटिव एनर्जी के लिए जिम्मेदार माना जाता है. इसी के चलते हमें अपने आसपास उन चीजों को देखते रहना चाहिए जिससे घर में नेगेटिव एनर्जी का आगमन ना हो. हम आपको ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में आज बताएंगे जो घर के सामने नहीं होनी चाहिए. जो घर की आर्थिक और मानसिक स्थिति में प्रभाव डाले. वास्तु नियम के अनुसार घर के मुख्य द्वार के सामने पेड़ या खंभा नहीं होना चाहिए. इसके होने पर संतान को कष्ट होता है. कहा जाता है कि संतान का विकास भी उचित प्रकार से नहीं हो पाता साथ ही उसके करियर में भी बाधा आती है.इसके अलावा आपको ध्यान रखने की जरूरत है कि घर के मुख्य द्वार के सामने गड्डा या कुआं भी ना हो. क्योंकि इसके होने से मानसिक रोग और परेशानी होती है. घर के मुख्य द्वार के सामने कीचड़ रहने पर शोक होता है.कीचड़ होना भी वास्तु शास्त्र के मुताबिक नेगेटिव एनर्जी पैदा करता है. साथ ही ये भी ध्यान रखें की आपके मेन गेट के सामने आकर रास्ता खत्म ना हो जाए. कहा जाता है कि ऐसा करने से कोई बड़ा नुकसान होता है.साथ ही मेन गेट के सामने अगर गंदे पानी का जमाव है तो वो भी आपकी आर्थिक मामलों में नुकसानदेय होता है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031