पाटन। पाटन राज की कुर्मी समाज के 75 वाँ सम्मेलन ग्राम सिर्री में त्रयम्बक व भीखु बघेल सभा स्थल पर आयोजित हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारम्भ कलश यात्रा के साथ हुआ। तत्तपश्चात केन्द्रीय अध्यक्ष के प्रत्याशियों के रुप में परिचय दिया गया। इस कड़ी में अनिता वर्मा नर्मदा वर्मा उमाकांत वर्मा ने अपना परिचय दिया। समाज के गौरव व प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली है कि हमारे समाज में लिखित संविधान है। समाज के मुखिया लोगों के योगदान सभी क्षेत्रों में रहा है। डाँ खुबचंद बघेल, उदय राम वर्मा जैसे बहुत से सामाजिक व्यक्ति मन बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। डाँ खुबचंद बघेल के मांग के फलस्वरूप ही छत्तीसगढ के राज्य के निर्माण किया है। राजनीति ही समाज के दशा व दिशा को तय करते है। बिना राजनीति के कुछ भी नहीं होना है। राजनीति सभी के जीवन को प्रभावित करता है। छत्तीसगढ राज बनने से ही छत्तीसगढ़ वाले का विकास होगा। अ_ारह साल बाद अब लोगों को लगने लगा है कि छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ की सरकार बना है। छत्तीसगढ के पारम्परिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में गतिशीलता आना शुरु है। राजगीत के दर्जा अरपा पैरी के धार को मिला है। अर्थव्यवस्था को सुधारने का कार्य किया है किसान के सिर पर कर्ज का बोझ नहीं है। सबसे अधिक धान खरीदने का कार्य किया है। आज पूरा देश के किसान आंदोलन रत है कुछ राज में समर्थन मूल्य में खरीदी नहीं हो रहा है इस कारण आंदोलन हो रहा है। किसान के अनाज खरीदी समर्थन मुल्य के दाम में धान बिके यही मुख्य मांग है। एथेनाल बनाने की अनुमति केन्द्र सरकार से मांग कर रहे है। अन्नदाता को उत्पादन लागत मिलना चाहिए। बचे हुए धान से एथनाल बनाने की अनुमति मिलने से किसान के लिमिट के साथ गर्मी फसल के धान भी खरीद लेगें। बचे हुए धान के लिए उद्योग लगाने की अनुमति मिल पायेंगे। पेट्रोलियम के लिए विदेश धन में खर्च भी नहीं होगा। किसानों ने कोरोना काल में सभी को जिवित रखने का कार्य किया है। अगले वर्ष से सभी ब्लाक में एक अंग्रेजी माध्यम के स्कुल खोला जायेगा ।स्वामी आत्मानंद के नाम से यह स्कुल के लाध सभी को मिलेगा। आवारा पशुओं से किसान बहुत परेशान थे लेकिन गोबार और गौठान योजना से किसानों में खुशहाली है। छत्तीसगढ पूरे देश में एकलौता योजना है जिसमें एक रुपये में चांवल व दो रुपये किलो में गोबर खरीद रहे है। रासायनिक प्रयोग बढ जाने के कारण वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग बढाने की जरुरत है। पैरादान करना है। पैरा में आग नहीं लगाना है। गांधी जी के सुराजी योजना में यह सब कार्य शामिल है । अक्टूबर में 26 प्रतिशत के जी एस टी के साथ प्रथम स्थान पर रहे है। छत्तीसगढ में मंदी का असर नहीं है। त्रुटि सुधार के तहत रकबा जांच पुन: किया जायेगा। बारदाना की कमी नहीं होगी। गांव सिर्री में नलजल व सामुदायिक भवन बनने की घोषणा भी किया। सभा को संबोधित करने वाले में महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने कहा की समाज से ही आगे बढते हुए राजनीति की ओर आगे बढी हूँ। महिलाओं की बात करते हुए कहा कि तीन कार्यकाल के सत्र में एक सत्र महिला कार्यकाल के होना चाहिए। महाअधिवेशन में यह प्रस्ताव पारित करना चाहिए। विशेष अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि आज से 75 साल पहले राज का गठन किया गया था। पाटन राज में सबसे अधिक मनवा कुर्मी समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुए है। अंग्रेजों से लड़ाई लडऩे में अपना पुरा जीवन लगा दिये ।समाज में सेवा करने से मन में अच्छा भाव आता है । लेकिन अधिक राजनीतिक सोच होने की स्थिति में समाज का विखंडन होने की संभावना बढ़ जाती है ।समाज के समर्पण करने वाले बड़े बुजुर्ग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समाज के राजमंत्री राजवेन्द्र वर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया। समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष रामकुमार सिरमौर ने कहा कि केन्द्र के चुनाव के सुचारु रुप से चलाना है गाँव-गाँव में लोकतंत्र की तरह चुनाव होना है। 1904 में समाज का गठन हुआ है आज 75 वाँ अधिवेशन हमारा समाज मना रहा है। कोरोना काल में भी समाज सामाजिक गतिविधियों को संचालित कर रहा है। नरदहा के भवन को पुरा कराने लक्ष्य पुरा हो गया है लेकिन कोरोना काल के कारण आई एस आई पी एस के तैयारी नहीं करा पाये। अंग्रेजी माध्यम स्कुल का उन्नयन करने का कार्य होना चाहिए। पाटन राज के राजप्रधान मेहत्तर वर्मा ने सभी कार्यक्रम में आगमन पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर परिणय पुस्तक के 12 संस्कार का विमोचन किया गया। वही समाज के चुनाव आचार संहिता के 5 वे अंक का विमोचन किया गया। समाज के सभी प्रतिभवानों बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान किया गया। वही मुख्यमंत्री के हाथो आईआईटी में सलेक्शन पर यीशु धुरंधर को 51 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान किया जाता है। समाज के युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक, केन्द्रीय अध्यक्ष रामकुमार सिरमौर, दुर्ग सांसद विजय बघेल, कुलपति मुकेश वर्मा, केन्द्रीय मंत्री जवाहर वर्मा, केन्द्रीय युवा अध्यक्ष नूतन कुमार बंछोर, केन्द्रीय पदाधिकारी ओमप्रकाश वर्मा, चद्रहास वर्मा, पाटन राजप्रधान मेहत्तर वर्मा, ललित बघेल, केशव वर्मा, पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष सीताराम वर्मा, अनिता वर्मा, युगल किशोर आडिल, सरिता वर्मा, केदार कश्यप, लेखनी वर्मा, नंदराम वर्मा, बालकृष्ण बघेल, उमाकांत वर्मा, आशीष वर्मा, कमल वर्मा, अनिल नायक, टीकाराम बंछोर, संजय चंद्राकर, अश्वनी चद्राकर, शंकर बघेल, मनोज वर्मा आरएन वर्मा राधिका वर्मा चद्रशेखर परगनिहा वासुदेव बघेल कस्तुरी आशा बघेल संध्या वर्मा शंभुदयाल बंछोर महेन्द्र वर्मा सहित सामाजिक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन समाज के केंदीय मन्त्री जवाहर वर्मा व ओमप्रकास वर्मा व आभार युगल किसोर आडिल ने किया।
18 साल बाद लोगों को लगने लगा छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढिय़ों की सरकार-भूपेश
Previous Articleप्रदेश भाजपा प्रभारी एवं सह प्रभारी का छत्तीसगढ़ दौरा
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















