टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच एक ऐसा ऐतिहासिक मैच खेला गया, जिसे क्रिकेट प्रेमी सालों तक याद रखेंगे। मुंबई के जाने-माने वानखेड़े स्टेडियम में छक्कों का ऐसा तूफान आया कि फैंस गिनती ही भूल गए। इस मैच में कुल 31 छक्के लगे, जिसने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक नया महारिकॉर्ड कायम कर दिया है।

12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला

इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड नीदरलैंड और आयरलैंड के नाम था। साल 2014 में सिलहट के मैदान पर इन दोनों टीमों ने मिलकर 30 छक्के जड़े थे। पूरे 12 साल बाद वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने मिलकर उस पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया और अब 31 छक्कों के साथ यह नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है।

वेस्टइंडीज की तूफानी बल्लेबाजी

कैरेबियाई बल्लेबाजों ने मैदान के हर कोने में गेंद को हवाई यात्रा पर भेजा। वेस्टइंडीज की ओर से अकेले 19 छक्के जड़े गए, जो कि एक पारी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है। वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर ने सबसे ज्यादा 7 छक्के लगाए। वहीं रोवमैन पॉवेल ने 4 गगनचुंबी छक्के जड़े। रोमारियो शेफर्ड ने 3 छक्के, शेरफन रदरफोर्ड और जेसन होल्डर ने 2-2 छक्के, ब्रैंडन किंग ने 1 छक्का लगाकर छक्कों की आंधी ला दी।

जिम्बाब्वे का संघर्ष

हालांकि जिम्बाब्वे की टीम यह मैच 100 से ज्यादा रनों के बड़े अंतर से हार गई, लेकिन उनके बल्लेबाजों ने भी हार नहीं मानी और कुल 12 छक्के लगाए। जिम्बाब्वे के लिए ब्राड इवांस ने सबसे ज्यादा 5 छक्के लगाए। कप्तान सिकंदर रजा और डियोन मेयर्स ने 2-2 छक्के जड़े। तदिवानशी मारुमानी,टोनी मुनियोंगा और रिचर्ड नगारवा ने भी 1-1 छक्का जड़कर इस रिकॉर्ड को बनाने में अपना योगदान दिया।

एक मैच में टूटे कई रिकार्ड्स

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मैच और बड़े रिकॉर्ड्स का गवाह बना। वेस्टइंडीज की टीम टी20 वर्ल्डकप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई। दूसरा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा स्कोर (20 ओवर में 254 रन) भी वेस्टइंडीज ने ही खड़ा किया है। वेस्टइंडीज की इस जीत ने न केवल उन्हें टूर्नामेंट में मजबूती दी, बल्कि क्रिकेट के इतिहास में उनका नाम सुनहरे अक्षरों में लिख दिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728