टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में आज यानी रविवार (01 मार्च) को शाम में 7 बजे से भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला जाएगा. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से यह ‘वर्चुअल क्वार्टर फाइनल’ है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ी भगवान आशीर्वाद लेने पहुंचे.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव मैच से पहले कोलकाता में स्थित कालीघाट काली मंदिर पहुंचे. इस दौरान सूर्या के साथ उनकी वाइफ देविशा शेट्टी भी नजर आईं. 

भारत-वेस्टइंडीज मैच में जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में

बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी. ग्रुप-1 में दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है. वहीं जिम्बाब्वे एलिमिनेट हो चुकी है. सेमीफाइनल की जंग भारत और वेस्टइंडीज में ही बाकी है. दोनों टीमों ने 2-2 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 1-1 जीत हासिल करके 2-2 पॉइंट्स अपने नाम किए हैं. 

अब एक दूसरे के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीतने वाली टीम 4 पॉइंट्स पूरे करते हुए सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि मुकाबले में कौन सी टीम जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाती है.  

अफ्रीका के खिलाफ मिली दोनों को हार 

बताते चलें कि भारत और वेस्टइंडीज की टीमों को सुपर-8 के एक-एक मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है. वहीं दोनों ने अपना एक-एक मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ जीता है. इस लिहाज से दोनों टीमें काफी हद तक एक समान दिख रही हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि एक दूसरे के सामने कौन सी टीम किस पर भारी पड़ती है. 

मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

मुकाबले के लिए वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11

ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे/अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930