गुवाहाटी : भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक सुखोई Su-30 MKI लड़ाकू विमान असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में प्रशिक्षण अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायु सेना इसकी पुष्टि की। IAF ने इस घटना पर कहा कि प्रशिक्षण अभियान पर निकला Su-30MKI विमान असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में, जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खोज अभियान जारी है। घटना में दोनों पायलट मारे गए हैं।

भारतीय वायुसेना ने बाया कि असम में भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 एमकेआई फाइटर जेट नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान क्रैश हो गया। इस घटना में फाइटर जेट सवार दोनों पायलट की जान चली गई। भारतीय वायुसेना ने यह जानकारी दी। स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर को सुखोई-30 क्रैश में घातक चोटें आई थीं।

इससे पहले रक्षा मंत्रालय के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने एक बयान में कहा कि भारतीय वायु सेना का एक Su-30 MKI विमान लापता बताया जा रहा है। विमान ने असम के जोरहाट वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7:42 बजे संपर्क हुआ था।

देर रात तक चला सर्च अभियान

लड़ाकू विमान की स्थिति का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया था। विमान का पता लगाने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग हो रहा था। पायलट की हालत के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली। इस बीच बोकाजन उपमंडल के चोकीहोला के स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि एक विमान जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्लेन क्रैश की सूचना की पुष्टि के लिए एक टीम पहुंची। देर रात प्लेन के क्रैश होने की पुष्टि हुई।

ट्रेनिंग मिशन पर था सुखोई-30

सुखोई- 30 फाइटर जेट विमान ट्रेनिंग मिशन पर निकला था। कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी इलाके के ऊपर से उड़ान भर रहा था, तभी अचानक ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया। वायु सेना की खोज और बचाव टीमों को स्थानीय प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के कर्मियों के साथ विमान का पता लगाने के लिए भेजा गया।

जंगली और पहाड़ी इलाके में घटना

अधिकारियों ने बताया कि विमान की अंतिम ज्ञात स्थिति और उसमें सवार कर्मियों की संख्या के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। रक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने बताया कि जिस क्षेत्र में रडार से संपर्क टूटा, वह मुख्य रूप से घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों से घिरा है। जिससे खोज और बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बन गया। हालांकि दोनों पायलट के शव बरामद कर लिए गए हैं।

सुखोई-30 एमकेआई क्या और पहले हुई दुर्घटनाएं

सुखोई-30एमकेआई भारतीय वायु सेना के प्रमुख बहु-भूमिका लड़ाकू विमानों में से एक है और भारत की समग्र वायु रक्षा क्षमता का एक महत्वपूर्ण घटक है। पहले भी सुखोई-30एमकेआई विमानों से जुड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। अगस्त 2019 में, असम के तेजपुर के पास एक धान के खेत में नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान भारतीय वायु सेना का एक सुखोई-30एमकेआई विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दोनों पायलट सुरक्षित रूप से इजेक्ट करने में कामयाब रहे और बाद में उन्हें बचा लिया गया।

इससे पहले मई 2015 में, एक अन्य सुखोई-30एमकेआई विमान तेजपुर वायुसेना अड्डे से लगभग 36 किलोमीटर दक्षिण में उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, दुर्घटना होने से पहले दोनों पायलट सुरक्षित रूप से इजेक्ट करने में कामयाब रहे थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31