नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस वक्त तप रही है. ये हाल तब है जब मार्च अभी आधा भी नहीं बीता है और अप्रैल,मई और जून के महीने बाकी हैं. जहां लोग अभी सुबह-शाम हल्की ठंड का आनंद ले रहे थे,गीजर के गर्म पानी से नहा रहे थे,अब घर में घुसते ही गर्मी जान ले रही है. कूलर-पंखे तो चालू हो गए पर दिन-ब-दिन चढ़ते तापमान ने एसी की भी एंट्री वक्त से पहले करा दी है. ये हाल दिल्ली का ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के कई राज्यों का है,लेकिन इस बीच लद्दाख के कारगिल से जो वीडियो आया है वो न सिर्फ चौंका रहा हैं बल्कि मौसम की इस नई चाल को भी दिखा रहा है. लद्दाख में कारगिल के द्रास में ताजा बर्फबारी का वीडियो आया है. जहां दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत तप रहा हो,उस बीच ऐसा वीडियो लोगों को बरबस ही आकर्षित कर रहा है.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने लगभग 47 सेकेंड के वीडियो को शेयर किया है. दिल्ली में जहां मार्च महीने में ही आसमान से आग बरस रही है,वहीं कारगिल के द्रास में ऊपर से हो रही बर्फ की बारिश लोगों को ठिठुरा तो रही है पर उत्तर भारत का हाल देख सुकून भी दे रही हैं.  

मौसम विभाग ने लद्दाख के साथ जम्मू-कश्मीर में गरज-चमक के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने 10 मार्च से 12 मार्च तक कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने की बात कही है. कारगिल के ही मौसम की बात करें तो आज हल्की बरसात के साथ बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 15 तो न्यूनतम तापमान 2 डिग्री पर रह सकता है. 11 मार्च से 16 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 12 डिग्री तक लुढ़क सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान  0 डिग्री भी जा सकता है.  इस दौरान बर्फबारी के भी संकेत हैं. 

दिल्ली का मौसम लद्दाख कारगिल के मौसम से बिल्कुल जुदा है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 तो वहीं न्यूनतम 18 से 20 डिग्री तक जा सकता है. 11 मार्च से 115 मार्च तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री तो न्यूनतम 18 डिग्री तक जाएगा. सवाल है कि क्या बारिश राहत पहुंचाएगी? तो जवाब है नहीं,  आसमान इस दौरान साफ रहेगा. 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31