मुंबई। बॉलीवुड के विक्की डोनर आयुष्मान खुराना अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग के लिए भी जबरदस्त सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर अपनी लविंग वाइफ ताहिरा कश्यप के साथ की बेहतरीन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वहीं ताहिरा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच ताहिरा ने एक पोस्ट कर अपने घर नए मेहमान के आने की खुशखबरी दी है। ताहिरा ने पोस्ट शेयर कर लिखा है, हमारे परिवार का नया सदस्य। ये एक लड़की है और इसका नाम पीनट है…। दरअसल, पीनट कोई और नहीं बल्कि आयुष्मान और ताहिरा का नई पेट है। जिसकी तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है,हमारे परिवार में एक नया सदस्य आया है। ये लड़की है और इसका नाम पीनट है। हम सब इसे ढेर सारा प्यार कर रहे हैं। पीनट की एक कहानी भी है… ताहिरा ने आगे लिखा, पीनट को लेने में हमारी मदद जिस शख्स ने की उसने हमें बताया कि अक्सर मेल डॉग्स को ही पहले लिया जाता है, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ा कि पीनट का भाई कितना क्यूट था, लेकिन पीनट हमारी दूसरी चॉइस नहीं बनीं। प्लीज स्वागत करें… ताहिरा के घर आई इस ब्राउन कलर की नई मेहमान को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं कमेंट कर लोग पीनट की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। इसी बीच आयुष्मान के भाई और ताहिरा के देवर अपार शक्ति खुराना ने भी तस्वीर पर कमेंट कर अपना प्यार बरसाया है। एक्टर ने कमेंट में लिखा, हम अभी अपने बेबी का वेलकम करने आ रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना फिल्ममेकर अभिषेक कपूर की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर भी हैं। इस फिल्म की कहानी एक मैरिड कपल की है, जब पति को पता चलता है कि उनकी पत्नी ट्रांसजेंडर है।
Previous Articleसरल, सुलभ और फुर्तीला हुआ राजस्व प्रशासन
Related Posts
Add A Comment


















