WhatsApp अपने iOS और Android यूजर्स के लिए तो अक्सर नए अपडेट लाता ही रहता है, लेकिन अब खबर है कि कंपनी अपने वेब वर्जन पर भी बड़ा काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp जल्द ही वेब यूजर्स के लिए ‘चैट थीम्स’ फीचर लाने की तैयारी में है. बता दें अभी तक यह सुविधा सिर्फ मोबाइल ऐप पर आपको मिलती थी. लेकिन अब डेस्कटॉप यूजर्स भी अपनी चैट को अलग-अलग थीम्स से कस्टमाइज कर सकेंगे. इससे WhatsApp Web का लुक और भी ज्यादा शानदार और पर्सनलाइज्ड हो जाएगा.

डिफॉल्ट चैट थीम सेट करने का मिलेगा नया ऑप्शन

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp Web पर जल्द यूजर्स अपने लिए डिफॉल्ट चाट थीम (default chat theme) सेट कर पाएंगे. इससे चैट का पूरा लुक बदल जाएगा. यानी सिर्फ वॉलपेपर ही नहीं, बल्कि मैसेज बबल्स के कलर्स भी बदलेंगे और उसके साथ मैचिंग बैकग्राउंड मिलेगा, जिससे चैट और भी ज्यादा स्टाइलिश दिखेगी.

49 थीम्स के साथ मिलेगा नया एक्सपीरियंस

इस फीचर की मदद से आप हर चैट का लुक अलग-अलग सेट कर पाएंगे. यानी आपकी पर्सनल, वर्क या ग्रुप चैट्स सबकी अपनी अलग थीम हो सकती है. कंपनी करीब 49 तरह की थीम्स पर काम कर रही है. इनमें अलग-अलग रंगों के शेड्स और टोन शामिल हैं, खासकर ब्लू कलर के कई वैरिएंट्स. सबसे अच्छी बात ये है कि ये थीम्स सिर्फ आपके लिए होंगे. यानी आप जो बदलाव करेंगे वो सिर्फ आपको ही दिखेंगे, सामने वाले को चैट का वही नॉर्मल लुक नजर आएगा.

कब आएगा ये फीचर?

यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है. फिलहाल ये पूरी तरह लॉन्च नहीं हुआ है. सबसे पहले इसे बीटा यूजर्स को टेस्टिंग के लिए दिया जाएगा, ताकि फीडबैक लेकर इसे और बेहतर बनाया जा सके. इसके बाद धीरे-धीरे आने वाले अपडेट में यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930