चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर 32 रनों की जीत के साथ लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मंगलवार को खेले गए इस मैच में सबसे अहम भूमिका चेन्नई सुपर किंग्स के अफगान स्पिनर नूर अहमद की थी। जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लेकर मैच जिताने वाला शानदार प्रदर्शन किया और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने। इस सीजन में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद नूर एक बार फिर अपनी फॉर्म में नज़र आए। लेकिन इस बदलाव के पीछे कोई और नहीं महेंद्र सिंह धोनी की खास भूमिका रही।

टीम के बॉलिंग कोच श्रीधरन श्रीराम ने बताया कि नूर अहमद की शानदार वापसी के पीछे Mahendra Singh Dhoni की टेक्निक काम आई। मैच से पहले धोनी ने net practice के दौरान नूर अहमद से लंबी बातचीत की और उन्हें सलाह दी कि वे ज्यादा गुगली पर डिपेंड न रहें, बल्कि अपनी लेग-ब्रेक गेंदबाजी पर भरोसा करके खेलें। मैच से एक दिन पहले हुए नेट सेशन में धोनी और कोच दोनों ने नूर की गेंदबाजी को करीब से देखा और उन्हें रणनीति में बदलाव के सुझाव दिए। इसका असर अगले ही दिन मैदान पर साफ दिखाई दिया।

इस मैच में नूर ने अपनी गेंदबाजी में बड़ा बदलाव किया। उन्होंने स्पीड कम रखी, गेंद में ज्यादा साइड स्पिन डाली और लाइन-लेंथ पर ध्यान दिया। इससे KKR के बल्लेबाजों को रन बनाना मुश्किल हो गया। नूर अहमद का यह प्रदर्शन उनके पिछले कुछ मैचों से बिल्कुल अलग था। इससे पहले खेले गए मुकाबलों में वे विकेट नहीं ले पा रहे थे और काफी महंगे साबित हो रहे थे। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख बदल दिया जो CSK के लिए बड़ी कामयाबी थी।  

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930