राजस्थान के जयपुर में गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला तूल पकड गया है. जिसमें पुलिस की लापरवाही ने पूरे विभाग की किरकिरी करा दी है. जिस पर अब कार्रवाई करते हुए जवाहर सर्किल के थाना प्रभारी आशुतोष कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है. महेश चंद गुर्जर को नया थाना प्रभारी बनाया गया है.

इस कार्रवाई से पूरे महकमे में हडकंप मचा हुआ है. पुलिस महानिदेशालय से स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वहीँ इस मामले में थाना प्रभारी पर कार्रवाई में देरी की भी बात उठ रही है. फ़िलहाल उनके खिलाफा विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

दो पुलिसकर्मी पहले ही निलंबित

यहां बता दें कि इससे पहले इस मामले में दो अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है. साथ ही मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था. गर्भवती महिला ने जवाहर सर्किल थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोपियों ने महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया था. घटना के बाद महिला परिवार के साथ थाने पहुंची, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर उचित संवेदनशीलता नहीं बरती गई, जिसके चलते उच्च स्तर पर शिकायत पहुंची. जिस पर निदेशालय ने नाराजगी जताई है.

महिला की सुरक्षा के निर्देश

पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. साथ ही नए थाना प्रभारी को महिला की सुरक्षा के निर्देश भी दिए हैं. पीडिता को कोई तकलीफ न हो इसके लिए भी लगातर पुलिस अधिकारी संपर्क बनाए हुए हैं.पीडिता को भी इन्साफ की उम्मीद जगी है.

बहरहाल शुरूआती लापरवाही के बाद पुलिस की सक्रियता से अब पीडिता में इन्साफ की उम्मीद जग गयी है.लेकिन जिस तरह का व्यवहार पहले हुआ, उसने पुलिसिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखने वाली बात ये होगी कि पुलिस विभाग अपने ही कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930