दिल्ली के नेहरू प्लेस इलाके में एक क्लब के बाहर असम और बिहार की दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़, मारपीट और नस्लभेदी टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, इस घटना में शामिल चार लोगों की पहचान कर ली गई है, जिनमें से एक आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. 

चाय की दुकान के बाहर पुरुषों ने किया अभद्र व्यवहार

पुलिस ने बताया कि यह घटना 10 मई की सुबह करीब 6:30 बजे एक होटल के बाहर स्थित चाय की दुकान के पास हुई. जानकारी के मुताबिक, दोनों महिलाएं होटल के बाहर चाय पी रही थीं, तभी वहां मौजूद दो पुरुषों ने उन पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं. महिलाओं ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और नस्लभेदी टिप्पणियां भी कीं. देखते ही देखते वहां कई अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए और विवाद बढ़ता चला गया. मामला इतना बढ़ गया कि बहस हिंसक झड़प में बदल गई और महिलाओं के साथ मारपीट की गई.

घटना की सूचना मिलने के बाद सुबह करीब 7 बजे कालकाजी पुलिस स्टेशन में एक PCR कॉल की गई, जिसमें संकट में फंसी महिलाओं के बारे में जानकारी दी गई. कॉल मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस ने तुरंत उन्हें मेडिकल जांच के लिए एम्स अस्पताल भेजा.

महिलाओं ने 6 अलग-अलग धाराओं में किया ममला दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए कालकाजी पुलिस स्टेशन में 10 मई को BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. इनमें धारा 115(2) जानबूझकर चोट पहुंचाने, धारा 74 महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने, धारा 126(2) गलत तरीके से रोकने, धारा 351(2) आपराधिक धमकी, धारा 78 पीछा करने और धारा 3(5) सामान्य इरादे से अपराध करने से संबंधित हैं. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930