नई दिल्ली। दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रियों की बढ़ती संख्या और खासकर सुबह-शाम के पीक आवर्स में उनके सफर को और तेज व सुविधाजनक बनाने के लिए एनसीआरटीसी फास्ट ट्रेनें परिचालित करने जा रहा है। यह सुविधा सोमवार यानी 16 नवंबर 2026 से शुरू होगी।
नमो भारत की इन सीमित स्टॉपेज वाली ट्रेनों से यात्रियों का यात्रा समय और कम होगा। इन ट्रेनों के माध्यम से अब यात्री आनंद विहार से गाजियाबाद की दूरी महज 8 मिनट में, गाजियाबाद से बेगमपुल की दूरी 28 मिनट में और आनंद विहार से बेगमपुल की दूरी सिर्फ 36 मिनट में तय कर सकेंगे। वहीं, पूरे कॉरिडोर का सफर 50 मिनट से भी कम समय में पूरा किया जा सकेगा।


















