Kullu News : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां घूमने आए दिल्ली के 24 वर्षीय युवक का सफर मौत पर जाकर खत्म हुआ। दरअसल, मलाणा स्थित वेचिंग वैली से पिछले कई दिनों से लापता युवक का शव गुरूवार को एक नाले से बरामद हुआ है। पुलिस को युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला दुर्घटना और संदिग्ध परिस्थितियों के बीच उलझ गया है।

दोस्तों के साथ मलाणा घूमने आया था युवक

जानकारी के मुताहिक, मृतक पर्यटक की पहचान मोहित चौधरी (24) पुत्र कमल सिंह, निवासी सदर बाजार (दिल्ली) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोहित 7 मई को अपने दोस्तों के साथ मलाणा घूमने आया था। 10 मई को यह पूरा ग्रुप मलाणा के पास स्थित वाइचिन घाटी के एक कैफे में ठहरा हुआ था। मोहित ने दोस्तों से कहा कि वह बाहर से अपना कुछ सामान लेने जा रहा है। घंटों बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं आया तो दोस्तों ने उसकी तलाश शुरू की। फोन पर संपर्क किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। अपने स्तर पर सारी कोशिशें नाकाम होने के बाद दोस्तों ने मणिकर्ण पुलिस को घटना की सूचना दी।

होटल से करीब 15 मिनट की दूरी पर मिला शव

वहीं, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया। गुरूवार को युवक का शव होटल से करीब 15 मिनट की दूरी पर रिवर फ्रंट नाले में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में युवक के चेहरे, बाजुओं और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस का मानना है कि युवक की मौत गहरी खाई या नाले में गिरने के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस मामले की हर एंगल से तफ्तीश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930