नई दिल्ली. इंदिरा गांधी आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया है. थाईलैंड के रहने वाले दो यात्री मादक पदार्थ के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे थे, जिसकी कीमत 48 करोड़ बताई जा रही है. कस्टम विभाग के अनुसार आईजीआई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक की फ्लाइट (एआई-2356) से शुक्रवार को आ रहे दो थाईलैंड के यात्रियों को सीमा शुल्क ग्रीन चैनल पार करने के बाद रोका.

जांच के दौरान हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) होने के संदेह वाले छह वैक्यूम-सील्ड पैकेट बरामद हुए. लगभग 29 किलोग्राम वजन के चार पैकेट एक यात्री के सामान से बरामद किए गए, जबकि लगभग 19 किलोग्राम वजन के दो पैकेट दूसरे यात्री के सामान से बरामद किए गए. इस मामले में बरामद संदिग्ध मादक पदार्थ की कुल मात्रा लगभग 47.805 किलोग्राम थी. बरामद पदार्थ की कीमत लगभग 48 करोड़ रुपये है. दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर हाल के दिनों में हुई सबसे बड़ी जब्ती में से यह एक है. मामले की आगे की जांच जारी है.

इसके पहले एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क (कस्टम विभाग) के अधिकारियों ने अवैध रूप से सोना लेकर पहुंचे एनआरआई यात्री को गिरफ्तार किया था. सीमा शुल्क अधिकारियों ने जांच के दौरान पाया था कि यात्री ने अपनी पैंट की भीतरी जेबों में 115 सोने की छड़ें छिपा रखी थीं, जिनका कुल वजन 3565 ग्राम था. यात्री ने सोने को छिपाने के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई बेल्ट का इस्तेमाल किया था. बरामद सोने की छड़ें 24 कैरेट सोने की थी, जिनकी शुद्धता 999.9 है. इन्हें भारत में तस्करी करके लाया जा रहा था और सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त किया गया है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031