ट्विशा शर्मा की मौत मामले में आरोपि पति समर्थ सिंह को आखिरकार 12 दिन बाद गिरफ्तार कर रिमांड पर ले लिया गया है. इस मामले में गठित SIT समर्थ सिंह से लगातार पूछताछ कर रही है. हालांकि, सूत्रों की मानें तो समर्थ जांच में सहयोग नहीं कर रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच कर रही एसआईटी को आरोपी समर्थ सिंह से पूछताछ में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. वर्तमान में सात दिन की पुलिस रिमांड पर चल रहे समर्थ सिंह कई अहम सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा और जांच में सहयोग भी नहीं कर रहा है.

फरार रहने के दौरान क्या मां के संपर्क में था समर्थ सिंह? 

एसआईटी ट्विशा की मौत से जुड़े घटनाक्रम की पूरी कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रही है. जांच एजेंसियों का विशेष फोकस उन 10 दिनों पर है, जब समर्थ सिंह कथित तौर पर फरार था. सूत्रों के अनुसार, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस दौरान समर्थ कहां छुपा रहे, किसने उसे पनाह दी और क्या वह इस दौरान अपनी मां, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह, के संपर्क में था?

बताया जा रहा है कि पुलिस समर्थ सिंह से उसके और ट्विशा के रिश्ते, वैवाहिक विवाद, पैसों के लेनदेन और 12 मई की रात हुई घटनाओं को लेकर विस्तार से पूछताछ कर रही है. 

सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी ने समर्थ सिंह से ये प्रमुख सवाल पूछे हैं-

* आपकी और ट्विशा की पहली मुलाकात कैसे हुई?
* आप दोनों की शादी कब हुई?
* शादी के बाद रिश्ते कैसे थे?
* ट्विशा और आपकी मां गिरिबाला सिंह के संबंध कैसे थे?
* क्या आपकी मां ने कभी कहा था कि उन्हें ट्विशा पसंद नहीं है?
* क्या ट्विशा ने कभी अपने परिवार को आप दोनों के बीच तनाव की जानकारी दी थी?
* क्या आपको उन चैट्स की जानकारी थी, जिनमें ट्विशा ने कथित उत्पीड़न के आरोप लगाए थे?
* 12 मई को आप कहां थे?
* आपको ट्विशा की मौत की जानकारी सबसे पहले कब मिली?
* क्या उस रात आप दोनों के बीच कोई विवाद हुआ था?
* जब आपको ट्विशा के साथ रहना था, तब आप उन्हें अकेला छोड़कर क्यों गए?
* पिछले 10 दिनों में आप कहां-कहां रहे?
* इस दौरान आप किन लोगों के संपर्क में थे?
* क्या फरार रहने के दौरान आप अपनी मां गिरिबाला सिंह के संपर्क में थे?
* जब पुलिस आपको तलाश रही थी, तब आप कहां छिपे हुए थे?
* क्या आप भोपाल में ही थे या शहर छोड़ चुके थे?
* आपको पनाह किसने दी?
* ट्विशा के खाते में 7 लाख रुपये ट्रांसफर करने की क्या वजह थी?
* आप हर महीने ट्विशा को कितने पैसे देते थे?

सूत्रों का यह भी कहना है कि आरोपी का जांच में सहयोग न करना पुलिस जांच के सामने नई चुनौती बन सकता है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031