नासिक TCS में काम करने वाली 23 वर्षीय महिला के साथ हुए कथित शोषण के मामले में दाखिल चार्जशीट ने सनसनी मचा दी है. चार्जशीट में मुख्य आरोपी दानिश शेख और अन्य पर धर्मांतरण के लिए दबाव, शादी का झांसा देकर यौन शोषण और महिला की आर्थिक जानकारी हासिल करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

धर्मांतरण के लिए कथित दबाव

चार्जशीट के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसे लगातार इस्लाम से जुड़ी सामग्री देखने और सुनने के लिए मजबूर करते थे. मुख्य आरोपी दानिश शेख ने अपने सहयोगियों तौसीफ अत्तार और निदा खान को महिला को इस्लामिक शिक्षाएं देने का जिम्मा सौंपा था. महिला को पाकिस्तानी उपदेशक तारिक जमील के वीडियो, डॉ. इसरार अहमद के लेक्चर और अन्य इस्लामिक वक्ताओं के भाषण नियमित रूप से दिखाए जाते थे. चार्जशीट में कहा गया है कि उसे हिंदू भक्ति गीत सुनने से रोका जाता था और मंदिर जाने की मनाही थी.

दानिश शेख उसे बताते थे कि इस्लाम अपनाने से उसका तनाव और मानसिक चिंता दूर हो जाएगी. महिला के बयान में उल्लेख है कि आरोपी उसे तस्बीह पढ़ने, इस्लामिक प्रार्थनाएं करने और जन्नत-जहन्नुम, कुर्बानी, बकरीद, ज़मज़म जैसे विषयों पर बार-बार चर्चा करते थे. उसे यह विश्वास दिलाया जाता था कि इस्लाम स्वीकार करने से उसकी जिंदगी बेहतर हो जाएगी.

शादी का झांसा और यौन शोषण

चार्जशीट में सबसे गंभीर आरोप यह है कि दानिश शेख, जो खुद विवाहित था, उसने महिला से शादी का वादा करके उसका यौन शोषण किया. महिला ने कहा कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसके अलावा, आरोपियों को महिला के बैंक खाते, UPI पिन और वित्तीय लेन-देन की पूरी जानकारी थी, जिससे आर्थिक शोषण की आशंका भी जताई जा रही है.

जांच एजेंसियों की रिपोर्ट

जांच एजेंसियों ने महिला के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपों को चार्जशीट में शामिल किया है. हालांकि, इन आरोपों की सत्यता का अंतिम फैसला अदालत द्वारा साक्ष्यों की जांच के बाद ही होगा. मामला फिलहाल नासिक कोर्ट में विचाराधीन है. पुलिस ने इस मामले में दानिश शेख, तौसीफ अत्तार और निदा खान समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है.

यह मामला न सिर्फ यौन शोषण बल्कि कथित लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण की कोशिश का भी उदाहरण बनकर सामने आया है. महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि लगातार धार्मिक दबाव के कारण वह इन बातों पर विश्वास करने लगी थी. नासिक पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है. समाज के विभिन्न वर्गों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और लोग आरोपियों को सख्त सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930