नेशनल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलने वाले वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में रविवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां रोहतक रोड पर मुल्तान नगर के पास सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के चार लोगों को एक तेज रफ्तार क्लस्टर बस ने जोरदार टक्कर मार दी। 

इस भीषण दुर्घटना में 50 वर्षीय एक महिला, उनके परिवार के एक अन्य सदस्य और दो नाबालिग बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बस चालक को घटनास्थल से ही दबोच लिया है। यह घटना रविवार शाम करीब छह बजे रोहतक रोड पर मुल्तान नगर के पास घटी जब पीड़ित सड़क पार कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि लापरवाही से चलाई जा रही एक क्लस्टर बस ने पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायलों को पहले इलाके के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन बाद में अन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद उसने बस चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और बस को भी जब्त कर लिया गया है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930