What's Hot

महाराष्ट्र: शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार से भड़काऊ भाषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जा रहे हैं तो दिल्ली चुनाव के दौरान अनुराग ठाकुर जैसे लोगों ने जिस प्रकार से भड़काऊ भाषण दिए, उनके खिलाफ क्यों नहीं FIR दर्ज हुआ? उत्तर प्रदेश में तो बीजेपी के हर नेता इस प्रकार के भाषण देते हैं। उनके खिलाफ क्यों FIR दर्ज नहीं हुआ? ममता बनर्जी एक लड़ने वाली राजनेत्री हैं। उन्हें चारों ओर से घेरकर बीजेपी खत्म करना चाहते हैं, लेकिन हम सब उनके साथ हैं। वे एफआईआर से डरने वाली महिला नहीं हैं।

संजय राउत ने किया यह दावा

संजय राउत ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी चुनाव हार ही नहीं सकती हैं। भवानीपुर में उनका हारना कई सवाल खड़े करता है। जरूर कुछ न कुछ गड़बड़ हुई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह ममता बनर्जी हारी हैं, उसमें कहीं न कहीं साजिश की बू आती है। जिस तरह से पश्चिम बंगाल में एक साथ 4 हजार ईवीएम जलकर खाक हो गए। उससे कई तरह के सवाल खड़े होते हैं।

कीर्ति आजाद ने भी बीजेपी पर बोला हमला

वहीं TMC सांसद कीर्ति आजाद ने भी इस मुद्दे पर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झूठे और मनगढ़ंत केस दर्ज करने की बात है तो ऐसा होता रहेगा। इसमें कुछ नई बात नहीं है। बीजेपी शुरू से ही ऐसा करती आ रही है। उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों को बुरी तरह निशाना बनाया है। ठीक वैसे ही जैसे अंग्रेज़ों के शासन में होता था। अगर आप बीजेपी के साथ जुड़ते हैं, तो आपको फ़ंडिंग मिलती है और आपके केस भी खत्म हो जाएंगे। अगर आप बीजेपी के साथ नहीं जुड़ते हैं, तो आपको फ़ंडिंग नहीं मिलेगी और आपके केस नहीं हटाए जाएंगे। अगर केस नहीं होता, तो झूठे आरोप लगा दिए जाएंगे और घर ढहा दिए जाएंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031