जयपुर: जयपुर की सड़कों पर एक और हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। यह ड्रामा पति-पत्नी और वो की वजह से हुआ। दरअसल एक पत्नी ने अपने पति को किसी दूसरी लड़की के साथ पकड़ लिया। पति अपनी महिला मित्र के साथ बाइक से जा रहा था तो पत्नी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और फिर सड़क पर ही ड्रामा शुरू हो गया।

बीच सड़क पति को मारे दे चांटे-दे चांटे

पति और पत्नी के बीच कई महीनों से विवाद चल रहा था। इसकी वजह यह थी कि पति का किसी और के साथ अफेयर चल रहा था। पत्नी ने पति को रंगे हाथों पकड़ने का प्लान बनाया और वह चोरी छिपे उसका पीछा करने लगी। एक दिन पहले पत्नी ने अपने पति को उसकी महिला मित्र के साथ पकड़ लिया। फिर क्या था। पत्नी ने पति की बाइक रुकवाई। हेलमेट उतरवाया और फिर धुनाई शुरू कर दी। महिला ने अपने पति को खूब चांटे मारे जिसका वीडियो भी सामने आया।

पत्नी बोली- इसने मेरा घर बर्बाद कर दिया

पति को महिला मित्र के साथ पकड़ने वाली युवती ने अपने पति की प्रेमिका की भी पिटाई कर दी। दोनों बाइक पर जाते हुए पकड़े गए थे। पत्नी ने बाइक रुकवाई तो पति की महिला मित्र तुरंत नीचे उतर गई। इसके बाद युवती ने यानी पत्नी ने सबसे पहले पति की महिला मित्र का गिरेबान पकड़ा और पिटाई शुरू कर दी।
मौके पर आए लोगों ने दोनों महिलाओं को अलग-अलग करने की कोशिश की।

  • जब लोगों को असली माजरा पता चला तो वे बोले कि पूरी गलती तो आपके पति की है। जिसकी गलती है, उसका इलाज करो।
  • युवती ने पति की महिला मित्र को भी पीटा।
  • पत्नी बोली- इस लड़की ने पति को जाल में फंसा कर मेरा घर बर्बाद कर दिया है।

पुलिस के पास नहीं पहुंची कोई शिकायत

यह पूरा घटनाक्रम जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित अनीता कॉलोनी का है। यह क्षेत्र बजाज नगर थाना अंतर्गत आता है। बजाज नगर थाना प्रभारी रामधन से बात की तो उन्होंने बताया कि किसी भी पक्ष ने पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। सोशल मीडिया के जरिए जो वीडियो वायरल हुए हैं। वे पुलिस के पास भी पहुंचे हैं। वीडियो में नजर आ रहे युवक-युवती का पता लगाया जा रहा है। कोई भी पक्ष जब सामने आएंगे तो उनसे घटना की पूरी जानकारी ली जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930