क्या आप ऐसी फिल्म देखने की हिम्मत रखते हैं, जिसे देखकर कई लोगों ने बीच में ही स्क्रीन बंद कर दी. ऐसी फिल्म, जिसके कुछ सीन देखने के बाद दर्शकों ने कहा कि ये लंबे समय तक दिमाग से नहीं निकलती. अगर आपका जवाब हां है, तो ये फिल्म आपके लिए है. साल 2024 में रिलीज हुई एक ऐसी मूवी ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया, जिसने खूबसूरत और जवान दिखने की चाह को इतना डरावना रूप दिया कि लोग हैरान रह गए. इसकी कहानी जितनी अलग है, उतने ही चौंकाने वाले इसके सीन हैं. थिएटर में चर्चा बटोरने के बाद अब ये फिल्म OTT पर भी पहुंच चुकी है और एक बार फिर दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रही है.

कौन सी है ये फिल्म

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘द सब्सटेंस’ है. ये फिल्म मई 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद इसकी कहानी और डरावने बॉडी हॉरर सीन्स ने दर्शकों को चौंका दिया. यही वजह है कि इसे साल 2024 की सबसे डिस्टर्बिंग फिल्मों में गिना जाने लगा.

कहानी ने क्यों मचा दी सनसनी

फिल्म की कहानी एक मशहूर टीवी स्टार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी पॉपुलैरिटी उम्र बढ़ने के साथ कम होने लगती है. इसके बाद उसकी जिंदगी में एक ऐसा ड्रग आता है, जो सब कुछ बदल देता है. उसे लेने के बाद उसकी बॉडी से उसका ही एक जवान वर्जन बाहर निकल आता है. शुरुआत में सब कुछ किसी चमत्कार जैसा लगता है, लेकिन धीरे-धीरे यही फैसला उसकी जिंदगी को डरावने मोड़ पर ले जाता है. फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं, जिन्हें देखना हर किसी के बस की बात नहीं है.

स्टारकास्ट और रेटिंग

फिल्म का डायरेक्शन कोरली फरजेट ने किया है और इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है. इसमें डेमी मूर, मार्गरेट क्वाली और डेनिस क्वेड जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. कलाकारों की दमदार एक्टिंग और कहानी की दमदार प्रेजेंटेशन ने फिल्म को खास बना दिया. IMDb पर इसे 7.5 की शानदार रेटिंग मिली है, जो इसकी पॉपुलैरिटी को भी दिखाती है.

OTT पर कहां देखें

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा परफॉर्म किया और 56 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कलेक्शन किया. थिएटर रिलीज के कुछ समय बाद इसे OTT पर भी रिलीज कर दिया गया. अगर आप हॉरर और अलग तरह की फिल्मों के शौकीन हैं, तो ‘द सब्सटेंस’ को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. हालांकि अगर आपको बेहद डरावने और बॉडी हॉरर वाले सीन पसंद नहीं हैं, तो ये फिल्म आपके लिए थोड़ी भारी साबित हो सकती है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930