Viral Video: जब एक महिला और उसके पालतू कुत्ते के सामने 300 किलो से ज्यादा वजनी ग्रिजली भालू आ गया, तो कुछ पल के लिए उसकी सांसें थम सी गईं. दोनों के बीच सिर्फ कुछ कदमों की दूरी थी. भालू जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा था, महिला धीरे-धीरे पीछे हटती जा रही थी. लेकिन फिर उसने जो किया, उसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग उसकी हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

जंगल में ट्रैकिंग, जितना रोमांचक हो सकता है उतना खतरनाक भी है. चिड़ियाघर में किसी जंगली जानवर को देखना और खुले जंगल में उससे आमना-सामना होना, दोनों में जमीन-आसमान का फर्क है. ऐसे पल में किसी की भी सांसें थम सकती हैं.

इसी बीच कनाडा से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला का सामना 300 किलो से ज्यादा वजनी ग्रिजली भालू से हो जाता है. लेकिन खतरे के उस पल में महिला ने जिस सूझबूझ और हिम्मत का परिचय दिया, उसे देखकर इंटरनेट यूजर्स उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

जब आमने-सामने आए महिला और भालू

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा कि जंगलों के बीच रास्ते में एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ सड़क पर जा रही होती है. अपने कुत्ते साथ प्रकृति का आनंद ले रही होती है. तभी अचानक सारा माहौल बदल जाता है. उसके सामने एक ऐसा जानवर आ खड़ा होता है जिसकी उसे भनक भी नहीं थी. करीब 300 किलो वजनी भालू उसके सामने आ धमका. शायद वो भी उस महिला की तरह वॉक पर निकला था.

पहले उस भालू को देखकर कुछ सेंकेड के लिए महिला की सांसें थम सी गई थीं. फिर तुरंत उसने भारी आवाज में चिल्लाना शुरू किया नहीं… दूर जाओ… नहीं…
उसे लगा था कि ऐसा करने से वह भालू चला जाएगा. लेकिन ये उसकी गलत फहमी थी. जैसे-जैसे भालू उसकी तरफ एक-एक कदम बढ़ाता वह महिला भी दो कदम पीछे कर लेती.

हमला होने ही वाला था कि…

अब आया कहानी में ट्विस्ट, जब एकाएक तेज रफ्तार में भालू महिला और उसके कुत्ते की तरफ दौड़ पड़ा. ये देखकर तो किसी के भी जान हथेली पर आ जाते. लेकिन महिला ने बिना घबराए पीछे हटते हुए ऊंची और भारी आवाज में भालू पर चिल्लाती रही. ‘बस करो… दूर जाओ… भागो… नहीं….बहुत हो गया… रुक जाओ…’

जब भालू नहीं रुक रहा था तो ऐसा लगा कि अब तो हमला तय है. लेकिन उस महिला ने भी हिम्मत नहीं हारी. वह अपने पालतू कुत्ते और अपनी जान को बचाती रही. आखिरकार भालू ने हार मानी और कुछ देर बाद ही जंगल के रास्ते चला जाता है. ये देखते ही महिला ने राहत की सांस ली.

महिला की सूझबूझ की हो रही तारीफ

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर महिला की समझदारी और साहस की खूब चर्चा हो रही है. कई यूजर्स का कहना है कि बेहद तनावपूर्ण स्थिति में भी उसने धैर्य नहीं खोया और यही उसकी सबसे बड़ी जीत रही. एक यूजर ने लिखा, ‘इतने विशाल भालू के सामने शांत रहना आसान नहीं है, महिला ने कमाल का साहस दिखाया.’

वहीं दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, ‘अगर वह घबराकर भागने लगती, तो हालात और खतरनाक हो सकते थे.’ कई लोगों ने यह भी याद दिलाया कि जंगल में ट्रैकिंग के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करना, वन्यजीवों से पर्याप्त दूरी बनाए रखना और जरूरी सुरक्षा उपकरण साथ रखना बेहद महत्वपूर्ण है.

ग्रिजली भालू इतने खतरनाक क्यों माने जाते हैं?

ग्रिजली भालू दुनिया के सबसे शक्तिशाली जंगली जानवरों में शामिल हैं. इनका वजन 300 किलो से भी ज्यादा हो सकता है और ये हैरान कर देने वाली फुर्ती के साथ दौड़ते हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, ग्रिजली भालू करीब 56 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकते हैं.

उनकी ताकत और गति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आम इंसान के लिए उनसे भागकर बच निकलना लगभग असंभव माना जाता है. यही कारण है कि ऐसे जानवर के सामने घबराहट में लिया गया एक गलत कदम गंभीर खतरा पैदा कर सकता है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930