एशियन गेम्स 2026 के लिए BCCI ने महिला टीम का ऐलान कर दिया है। चयन समिति ने सितंबर में जापान के आइची-नागोया में होने वाले इस खेल आयोजन के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। भारत इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगा। पिछले एशियन गेम्स में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। एशियन गेम्स के लिए घोषित टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ साथ युवा चेहरों को भी मौका दिया गया है।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है-

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल* (फिटनेस क्लियरेंस के अधीन), राधा यादव और नंदनी शर्मा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031