लांबड़ा –जालंधर के थाना लांबड़ा के अधीन आते इलाके से दिन दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 5 बजे लुटेरे लूट की नीयत से आए और हमला करके एक प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुनील कुमार शर्मा (24) निवासी बिहार हाल निवासी गांव चुगावां, थाना लांबड़ा के रूप में हुई है। 

शुरुआती जानकारी के मुताबिक यहां के गांव कोटला के बस स्टैंड पर दो प्रवासी मजदूर बैठे थे। इस दौरान दो लुटेरे आए और मोबाइल लूटने की कोशिश की, एक प्रवासी मजदूर मौके से भाग गया लेकिन दूसरे प्रवासी मजदूर पर लुटेरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। लांबड़ा पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव को सिविल हॉस्पिटल जालंधर भेज दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30