न्याय का ग्रह शनि 7 जनवरी 2021 से 10 फरवरी 2021 तक अस्त रहेगा. शनि इस वक्त मकर राशि में हैं और 14 जनवरी को सूर्य भी धनु से मकर राशि में जाने वाले हैं. 7 जनवरी को दोनों ग्रहों के बीच फासला घट गया था. सूर्य देव के नजदीक आने पर शनि या दूसरा कोई भी ग्रह अस्त हो जाता है. ज्योतिषविद प्रवीण मिश्रा के मुताबिक, सूर्य के प्रभाव से अस्त हुए शनि का सभी राशियों पर असर पड़ेगा. इस दौरान जिन लोगों पर शनि की साढ़े साती और शनि की ढैय्या चल रही है, उन्हें सावधान रहने की ज्यादा जरूरत है.
मेष- मेष राशि के जातक रुपया-पैसा उधार देने से बचें. मेहनत से किए गए कार्यों में ही सफलता मिलने की संभावना है. परिश्रम करने वालों को निश्चित ही सफलता मिलेगा. हालांकि परिणाम थोड़ी देरी से आ सकते हैं. आलस्य का त्याग करें और धैर्य न खोएं. सूर्य के मंत्र (ओम सूर्य ग्रहण सूर्याय नम:) का एक माला जाप प्रतिदिन नियमित रूप से करने से लाभ मिलेगा.
वृषभ- शनि के अस्त होने की वजह से वृषभ राशि के जातक थोड़ी घबराहट महसूस करेंगे. आत्मविश्वास में कमी आ सकती है. बड़े निर्णय लेने से पहले बड़े-बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें. व्यवहार में आए चिढ़चिढ़ेपन को शांत रखने का प्रयास करें. मानसिक शांति के लिए भगवान शिव को जल अर्पित करते रहें और ओम नम: शिवाय का माला जाप जरूर करें.
मिथुन- मिथुन राशि वालों को वाणि पर विशेष रूप से नियंत्रण रखना होगा. ईमानदारी से किए गए कार्य में निश्चित रूप से सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन में सुख शांति के लिए हर शनिवार को कम से कम 5 गरीबों को हरे रंग के फल दान करना न भूलें.
कर्क- कर्क राशि के जातक अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें. इसके अलावा शनि के अस्त होने से उन्हें कोई खास समस्या नहीं होने वाली है. अपने कार्यों में नियमित गति को बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहें. अस्त होने के बाद शनि आपको अच्छे परिणाम ही देंगे, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है.
सिंह- सिंह राशि वालों के लिए यह समय अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का है. यात्रा पर जाने के लिए समय अनुकूल है. परिश्रम के परिणाम देर से मिलेंगे, लेकिन बेहतर होंगे. सूर्योदय के समय सूर्य देव को जल अर्पित करें और रविवार के दिन कम से कम 5 गरीबों को भोजन कराएं.
कन्या- कन्या राशि के जातकों को कार्यों में सफलता मिलेगी. आपका बैंक-बैलेंस बढ़ सकता है. आय में बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि व्यापारिक मामलों में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है. शिक्षा से जुड़े कन्या राशि के जातकों को भी इस दौरान अच्छे परिणाम मिलेंगे. मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और बजरंगबली को बूंदी का प्रसाद अवश्य चढ़ाएं.
तुला- तुला राशि के जातक बिना किसी चिंता के पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपना काम करते रहें. शनि देव आपकी मेहनत के साथ न्याय ही करेंगे. लंबे समय से अटके कार्य इस वक्त पूरे हो सकते हैं. 5 फरवरी से 10 फरवरी के बीच का समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा.
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए अस्त शनि बेहद शुभ माने जा रहे हैं. मेहनत का फल मिलेगा. खासतौर से सिक्योरिटी एजेंसी के साथ काम कर रहे लोगों को तरक्की मिल सकती है. अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩे से आपको दोगुना लाभ होगा. क्रोध को खुद पर हावी न होने दें.
धनु- धनु राशि में शनि की साढ़े साती चल रही है. मगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो दिक्कतें कम हो सकती हैं. आलस्य से बचें. मेहनत करने से न भागें और सही रास्ते पर चलने का प्रयास करें. शनि देव आपको बिल्कुल नुकसान नहीं पहुंचाएंगे. काम में थोड़ी बहुत दिक्कत हो सकती है, लेकिन फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगी. प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से सुंदर कांड का पाठ करें.
मकर- शनि के अस्त होने से आपके काम की गति थोड़ी प्रभावित हो सकती है, लेकिन वो निरंतर चलता रहेगा. ईमानदारी और कड़ी मेहनत से काम करने पर परिणाम अच्छे रहेंगे. इस राशि में भी शनि की साढ़े साती चल रही है. हर शनिवार को हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और कम से कम 8 गरीबों अन्न दान करें.
कुंभ- कुंभ राशि पर भी शनि की साढ़े साती है. भावनाओं में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें. कोई भी फैसला करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह जरूर लें. इस वक्त किसी भी तरह का निवेश तो बिल्कुल न करें. लंबी यात्राओं पर जाने से बचें. परिवार में खुशहाली बढ़ेगी और घर में सुख शांति आएगी. शनिवार के दिन गरीबों में ऐसी सामग्री का दान करें जो चावल से बनी हो. आपकी धन समस्याओं का निपटारा हो जाएगा.
मीन- मीन राशि के जातक धैर्य खोने से बचें. बड़े-बुजुर्गों के साथ मनमुटाव हो सकता है. वाणि पर संयम रखिएगा. परिवार के काम में सहयोग करने से लाभ बढ़ेगा. हर रोज हनुमान चालीसा और एक माला गायत्री मंत्र का जाप करने से मन शांत रहेगा और परिणाम बेहतर मिलेंगे.
Previous Articleकोरोना टीकाकरण का मॉक ड्रिल
Next Article भाजपा का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.













