Shubh Ashubh Hath: सामु​द्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर के अंगों के बारे में बताया गया है, जिनमें कुछ लक्षणों के आधार पर अंग शुभ या अशुभ हो सकते हैं. यहां पर शुभ और अशुभ का अर्थ उससे होने वाले लाभ और हानि से है, न कि किसी का हाथ वैसा है तो वह व्यक्ति भी शुभ या अशुभ होगा. हस्त रेखाशास्त्र में भी हाथ के कुछ लक्षणों के आधार पर इसके बारे में जाना जा सकता है. आप का हाथ शुभ है या अशुभ? आइए सामुद्रिक शास्त्र और हस्त रेखाशास्त्र से जानते हैं इसके लक्षण.

शुभ और अशुभ हाथ के लक्षण

जिस पुरुष के हाथ विस्तार वाले हों यानि कि हथेली लंबी और चौड़ी हो, उसका रंग लाल हो, नाखून भी लाल हों, ऐसे हाथ शुभ होते हैं. इन लोगों के पास धन-संपत्ति होती है. ये सुखी जीवन व्यतीत करते हैं.

जिस पुरुष की हथेली सूखी हो, दिखने में अच्छी न हो, वह मांस रहित हो, तो ऐसे व्यक्ति दरिद्र और दुखी होते हैं. इन पर माता लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है.

जिस पुरुष के हाथ में 3 रेखाएं पूर्ण रूप से विद्यमान हों. कहने का अर्थ यह है कि हथेली में आयु रेखा, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा कहीं से कटी न हो. एक स्थान से शुरू होकर दूसरी छोर तक जाती हो. ऐसे व्यक्ति पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद होता है. उसके पास धन, संपत्ति, ऐश्वर्य आदि की कोई कमी नहीं रहती है.

जिस पुरुष की हथेली लाल होती है, वह धनी होता है. उसका बैंक​ बैलेंस बहुत होता है. जिसकी हथेली पीली होती है, वे लोग गलत संगत में होते हैं. जिनकी हथेली सफेद या काली होती है, वे लोग दरिद्र होते हैं. वहीं जिसकी हथेली नीले रंग की होती है, वो न पीने योग्य पदार्थों का सेवन करता है.

जिस महिला के हाथ में लाल रंग की गहरी, कोमल और देखने में स्पष्ट रेखाएं होती हैं, व​​​ह शुभ होती है. जिसके हाथ में गोल आकार वाली रेखा हो, तो वह सौभाग्यवती होती है, उसे पति से सुख की प्राप्ति होती है. उसे कल्याण वाले पद प्राप्त होते हैं.

जिस महिला के हाथ में कमल चिह्न हो, वह राजा के समान पति प्राप्त करती है. उसे बहुत ही योग्य पुत्र की प्राप्ति होती है.

जिस महिला की हथेली में बाण, अंकुश, हाथी, घोड़ा, बैल, तराजू, भाला, छत्र, कछुआ, शंख आदि जैसे शुभ चिह्न हों तो वह सौभाग्यशाली होती है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31