Viral Video: सोशल मीडिया पर जंगली के सुअर के हमले का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि चाय का आनंद ले रहे लोगों पर वह अचानक हमला करते देता है और चीख पुकार मच जाती है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो बेहद हैरान करने वाला है। इसके साथ ही यह काफी डरावना है। यह वीडियो एक जंगली सूअर का है, लोगों आराम से बैठे लोगों पर अचानक हमला कर देता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि हमला अचानक हुआ था। देखिए कैसे एक जंगली सूअर ने बिना किसी चेतावनी के अचानक ग्रामीणों पर धावा बोल दिया। यह खौफनाक मंजर सीसीटीवी में कैद हुआ है। अब यह सीसीटीवी फूटेज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक चाय दुकान पर कुछ लोग बैठे हैं। सभी लोग चाय की चुस्की का आनंद ले रहे हैं और आपस में बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान एक जंगली उन सभी बैठे लोगों पर हमला कर देता है। इस दौरान हैरान करने वाला दृश्य देखने को मिलता है।

जंगली सुअर लोगों पर अचानक इतना जोरदार हमला करता है कि टेबल और कुर्सियां गिर जाती हैं। कुर्सी और टेबर बैठ लोग नीचे गिर जाते हैं और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं। साथ ही वहां चीख पुकार मच जाती है। वीडियो देखकर लगता है कि जंगली सुअर काफी गुस्से में है। वह हमला इतना अचानक करता है कि लोगों को समझ में नहीं आता है कि क्या करें। 

इसमें आप देख सकते हैं लाल रंग की टी-शर्ट और काले रंग का हाफ पैंट पहने शख्स पर इतना तेज हमला करता है कि वो चिल्लाने लगता है और उस पर कुछ सेकेंड लगातार हमला करता रहता है। वह शख्स हमले में घायल हो जाता है और वहीं पर गिर जाता है। इसके बाद सूअर वहां से भाग निकलता है। इसके बाद शख्स धीरे-धीरे किसी तरह उठता है। शख्स के सुअर के हमले में बुरी तरह घायल हो जाता है और ठीक से चल नहीं पा रहा है।  

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30