नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से मीडिया व सोशल मीडिया पर एक खबर काफी तेजी से वायरल हो रहा है कि जल्द ही 10 व 100 रुपये का नोट चलन से बाहर होने वाला है। खबर में यह दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक 100 रुपये 10 रुपये और 5 रुपये के मुद्रा नोटों की पुरानी श्रृंखला को मार्च या अप्रैल तक चलन से बाहर करने की योजना बना रहा है। मनी कंट्रोल के मुताबिक, अब इस खबर पर आरबीआई की तरफ से सफाई आई है कि यह एक फेक खबर है। अधिकारियों ने कहा कि सेंट्रल बैंक द्वारा इस समय तक इन नोटों को वापस लेने की कोई योजना नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार मंगलुरु के डिस्ट्रीक लेवल करेंसी मैनेजमेंट कमेटी व डिस्ट्रीक लेवल सिक्योरिटी कमेटी की बैठक में बोलते हुए रिजर्व बैंक के एक अधिकारी ने कहा है कि 100 रुपये के पुराने नोट बंद हो जाएंगे ये सिर्फ एक अफवाह है। आरबीआई ने कहा कि किसी को भी मार्च के पहले अपने 100 रुपये के पुराने नोट बैंकों में देने की जरूरत नहीं है। सभी 100 रुपये के पुराने नोट मार्च के बाद भी वैध रहेंगे और चलते रहेंगे। आरबीआई के अधिकारियों के मुताबिक, बैंकों से कहा गया है कि 100 रुपये के नोट जो 2005 के पहले से हैं, उन्हें सर्कुलेशन से बाहर कर उनकी जगह पर नए 100 रुपये के नोट दिए जाएं। इन पुराने नोटों को डिनोटिफाई या बंद नहीं किया जा रहा है। दरअसल, मैंगलोर में हुई आरबीआई की एजीएम में रिजर्व बैंक ने बैंकों से कहा है कि साफ सुधरे नोटों को ही सर्कुलेशन में रखे। रिजर्व बैंक के अधिकारियों ने बताया कि ये निर्देश सिर्फ बैंकों के लिए है, इसलिए लोगों को इससे परेशान होने की जरूरत नहीं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031