उत्तर प्रदेश के जौनपुर में तीन तलाक का नया मामला सामने आया है। दहेज की मांग पूरी न होने व बेटी पैदा होने पर शौहर ने सऊदी अरब से फोन पर ही बीवी को तीन तलाक दे डाला। पीडि़ता की तहरीर पर एसपी ने इलाका पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर एफआईआर की कॉपी कोर्ट में दाखिल की है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। रुकैय्या बानो का निकाह 31 जुलाई 2016 को महताब से हुआ था। निकाह में काफी उपहार दिया गया। आरोप है कि पति व ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपए की और मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर रुकैय्या को प्रताडि़त किया जाने लगा। इस बीच पति महताब सऊदी अरब चला गया। इधर, रुकैय्या को ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वालों की प्रताडऩा और बढ़ गई। आए दिन उससे मारपीट और गाली गलौज होने लगी।
सऊदी अरब से फोन पर दिया तीन तलाक
पीडि़ता ने बताया कि पिछले साल 26 दिसंबर को एक बजे महताब ने उसे फोन किया और उसे गालियां देते हुए कहा कि दहेज की मांग पूरी नहीं की, अब वह दूसरी शादी करेगा। रुकैय्या ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो पति ने फोन पर तीन बार तलाक बोलकर तीन तलाक दे दिया और फोन काट दिया। आरोप है कि ससुरालवालों ने तलाक के बाद उसके साथ मारपीट की। उसके सारे गहने व कपड़े लेकर उसे घर से निकाल दिए। ससुर के कहने पर देवर जबरन उसे व उसकी बेटी को ऑटो रिक्शा में बैठाकर शहर ले आया और सिपाह चौराहे पर उतारकर भाग गया। रुकैय्या बानो ने पति महताब आलम, ससुर जलालुद्दीन, सास हकीकुन्नीसा, जेठ आफताब, जेठानी जरीना, देवर सद्दाम, ननद हुस्लका व सलेहा के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए इंसाफ की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई जुटी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031