रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 जनवरी को कांकेर जिले को 342 करोड़ रूपए के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात के साथ ही शासन के विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री एवं अनुदान सहायता राशि का चेक वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम कांकेर जिले के गोविंदपुर मे आयोजित होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में 342 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे, जिसमें 94 करोड़ रूपये के 95 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 248 करोड़ रूपये के 74 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
Previous Articleगणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में 25 कोरोना वॉरियर्स का सम्मान
Next Article दिल्ली में बवाल: गृह मंत्री ने बुलाई आपातकालीन बैठक
Related Posts
Add A Comment



















