रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को छेर-छेरा पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व खरीफ की नई फसल के खलिहान से घर आ जाने के बाद मनाया जाता है। आज के दिन द्वार-द्वार पर छेरछेरा, छेरी के छेरा, माई कोठी के धान ल हेरहेरा… की गूंज सुनाई देती है। यह छत्तीसगढ़ के महान ग्राम्य तथा कृषि संस्कृति-परपंरा को प्रदर्शित करता है, अन्नदान की परम्परा को जीवंत करती है। इस पावन दिवस पर मैं कामना करती हूँ कि छत्तीसगढ़ प्रदेश धन-धान्य से सदैव परिपूर्ण हो।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031