राजस्थान के जैसलमेर में कॉन्स्टेबल ने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी. कॉन्स्टेबल ने मरने से पहले सुबह 8 बजे वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा. वीडियो देखकर परिजनों ने कॉल किया, लेकिन फोन नहीं उठा. 

लोकेशन पता करने के बाद परिजन घटनास्थल पहुंचे तो नहर के पास उसकी कार, फोन और जूते मिले. करीब आधे घंटे बाद बॉडी को निकाला गया. घटना मंगलवार सुबह, मोहनगढ़ थाना इलाके की है. मृतक की पहचान कॉन्स्टेबल अनिरुद्ध सिंह निवासी इंदिरा कॉलोनी, बाड़मेर के रूप में हुई है.

कांस्टेबल ने मरने से पहले बनाया वीडियो 

मरने से पहले बनाए वीडियो में कॉन्स्टेबल ने मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी और ससुराल वालों को बताया है. वीडियो में कॉन्स्टेबल कहते नजर आ रहे हैं- “ये सब मेरी मौत के जिम्मेदार हैं, इन्होंने मुझे इतना परेशान किया कि मुझे सुसाइड करना पड़ रहा है. मेरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है. मेरे परिवार को कुछ मत कहना. मुझे कहा गया कि तू मर जा मैं इतने समय से इसलिए जीवित हूं क्योंकि मेरे मां-बाप बुजुर्ग हैं.”

पुलिस ने शुरू की जांच 

जैसलमेर एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया अनिरुद्ध सिंह सिरोही के आबूरोड थाने में पोस्टेड थे. वे यहां मोहनगढ़ अपनी बुआ के यहां आए हुए थे. मंगलवार को उनकी बॉडी नहर में मिली है. पुलिस मौत के कारणों की पड़ताल कर रही है.

2008 में नौकरी लगी थी, तभी से सिरोही में पोस्टेड

अनिरुद्ध सिंह के फुफेरे भाई मोहनगढ़ निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि अनिरुद्ध सिंह की 2008 में नौकरी लगी थी. तभी से वो सिरोही में पोस्टेड थे. उनकी 2012 में शादी हुई थी. उनके 8 साल का लड़का है. शादी के एक साल बाद से ही घरेलू कलह होने शुरू हो गए थे. करीब पांच साल से पत्नी मायके में रह रही थी. इसके बाद से परिवार को धमकी देना और प्रताड़ित करना शुरू किया. विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को अनिरुद्ध सिंह बाड़मेर से नेहड़ाई होते हुए अपनी कार में मोहनगढ़ स्थित नहर पहुंचा था.

वहां से वीडियो बनाकर सुबह 8 बजे सब परिजनों को भेजा, हमने वीडियो देखकर इसको फ़ोन किया फोन नहीं उठाया. छोटे भाई ने कोतवाली बाड़मेर से इसकी लोकेशन निकाली जो मोहनगढ़ बताई, रिश्तेदार सुबह 9 बजे नहर के पास पहुंचे. नहर के पास उसकी कार, फोन और जूते मिले. करीब आधे घंटे के बाद बॉडी को निकाला गया. इसके बाद बॉडी को मॉर्च्युरी में रखकर परिजन ने मोहनगढ़ थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031